फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   3 teenagers who went to bathe in the canal were swept away, 2 rescued, search for one continues

Sirsa News: नहर में नहाने उतरे 3 किशोर बहे, 2 को बचाया, एक की तलाश जारी

Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
3 teenagers who went to bathe in the canal were swept away, 2 rescued, search for one continues

विज्ञापन
ओढां (सिरसा)। गांव मलिकपुरा में मंगलवार को नहर में नहा रहे तीन किशोर पानी में बह गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दो को तो बाहर निकाल लिया लेकिन तीसरा पानी में बह गया। इस पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में युवक को ढूंढ़ने के लिए गोताखोरों की मदद ली है। खबर लिखे जाने तक किशोर का पता नहीं चला।
गांव मलिकपुरा निवासी तीन किशोर मंगलवार को गांव खुइयां मलकाना के पास भाखड़ा नहर में नहाने के लिए गए थे। उनके साथ आया चौथा किशोर बाहर ही था। नहर में तेज बहाव होने के कारण तीन किशोर उसमें बहने लगे। उन्हें तैरना नहीं आता था। उन तीनों को डूबते देख नहर के बाहर बैठे किशोर ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दो किशोरों को निकाल लिया जबकि तीसरा किशोर पानी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने उसको तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इतने में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोर की मदद से तीसरे किशोर की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक का तेल खत्म होने पर चौथे को बुलाया
तीनों किशोर जिस बाइक पर सवार होकर नहर में नहाने जा रहे थे, उसका पेट्रोल रास्ते में खत्म हो गया। इसलिए उन्होंने फोन करके अपने चौथे साथी अर्श को बुला लिया और उसे पेट्रोल लाने के लिए कहा। इसके बाद चारों किशोर नहर पर पहुंच गए। उनमें से तीन किशोर नहर में नहाने लगे। उनमें वह किशोर अर्श भी शामिल था जिसको फोन करके पेट्रोल के साथ बुलाया गया था।
तीनों ही तैरना नहीं जानते थेे। नहाने के दौरान तीनों पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनमें से दो किशोरों को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन जिसको पेट्रोल लेकर बुलाया गया था वह पानी के तेज बहाव में बह गया। खबर लिखे जाने तक किशोर की तलाश जारी थी।

पुलिस जारी कर चुकी एडवाइजरी
जिला पुलिस नहर में नहाने के लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुकी है लेकिन उसके बाद लोग नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे। नहर में नहाने आए कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिनको तैरना नहीं, उसके बाद भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर नहाने लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed