{"_id":"620e8475ad27d6387f312ec4","slug":"3-employees-found-absent-in-city-council-in-surprise-inspection-sirsa-news-hsr6245716137","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में नगर परिषद में 3 कर्मचारी मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में नगर परिषद में 3 कर्मचारी मिले गैर हाजिर
विज्ञापन
नगर परिषद में औचक निरीक्षण करतीं नगर आयुक्त नेहा सिंह। फाइल फोटो
- फोटो : sirsa 10
सिरसा। शहरी निकाय मंत्री के विशेष निर्देश के बाद चार जिलों में स्थित नगर परिषद और नगर निगम कार्यालयों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सिरसा, सोनीपत, रेवाड़ी और एक अन्य जिले में छापा मारकर कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। सिरसा नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी ने निरीक्षण किया तो तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसकी रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दी गई है।
प्रदेेेश भर के जिलों में स्थित नगर परिषद और नगर निगम कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली सुधारने के लिए शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने नया प्रयोग किया। इसके तहत सुबह 9 बजे से ठीक 10 मिनट पहले नगर परिषद के मुख्य अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। इस आदेश के बाद सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी ऐसे मिले, जो गैर हाजिर थे। उन्होंने न तो छुट्टी के लिए आवेदन था और न ही रजिस्टर में कहीं आने-जाने की रिपोर्ट थी। कार्यकारी अधिकारी ने हाजिरी रजिस्टर भी खंगाले। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी है।
निरीक्षण के लिए पहुंचे ईओ तो कर्मचारियों में मचा हड़कंप
सुबह नौ बजकर 5 मिनट पर कार्यकारी अधिकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति जांचने पहुंचे तो कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बाहर खड़े कर्मचारी भी अपनी सीटों की तरफ भागते हुए नजर आए। वहीं कई कर्मचारी अपने साथ बैठने वाले दूसरे कर्मचारियों को फोन कर मौके पर बुलाते हुए भी नजर आए। हालांकि इससे पहले लोगों की ओर से भी कर्मचारियों के सीटों पर न मिलने की शिकायतें भी अधिकारियों को दी जा रही थी।
विज्ञापन
विभाग के आदेशों के बाद सुबह नगर परिषद के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान तीन कर्मचारी गैर हाजिर मिले। गैर हाजिर कर्मचारियों को अब कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भी भेज दी गई है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद