{"_id":"69b1b51316d9c2db5403f429","slug":"3-arrested-with-503-gram-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154503-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 503 ग्राम हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 503 ग्राम हेरोइन सहित तीन गिरफ्तार
Thu, 12 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। सीआईए स्टाफ कालांवाली ने कार सवार जगमीत सिंह, भगवान सिंह और मलकीत सिंह को 503 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि 10 मार्च को कालांवाली सीआईए प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार की टीम एएसआई दिलवार सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान डबवाली से कालांवाली रोड भारतमाला पुल के नीचे मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि जगमीत सिंह निवासी गांव गौने आना (पंजाब) व भगवान सिंह उर्फ फौजी निवासी गांव सालमखेड़ा व मलकीत सिंह निवासी गांव किंगरे जिला सिरसा बड़ी मात्रा में हेरोइन बेचने का काम करते हैं। वे कार लेकर पंजाब से बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर आएंगे और भारतमाला से उतर कर गांव सालमखेड़ा जाएंगे।
सूचना के अनुसार, एएसआई दिलावर सिंह ने अपनी टीम के साथ डबवाली से कालांवाली रोड भारतमाला पुल के नीचे नाकेबंदी शुरू कर दी। बठिंडा की ओर से आने वाले वाहनों की जांच करने लगे। कुछ देर में एक कार मांगेआना टोल से उतरकर भारतमाला रोड के साथ उनकी ओर आती दिखाई दी।
कार चालक ने सामने पुलिस टीम को देखकर कार को वापस मुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर कार का पीछा कर कार चालक व उसके साथियों को काबू कर लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम जगमीत सिंह, परिचालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मलकीत सिंह व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह उर्फ फौजी बताया।
विज्ञापन
वहीं, जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसके गियर लीवर के पास काले रंग का लिफाफा बरामद हुआ। उसके अंदर पारदर्शी पन्नी में से 503 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन व कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।