फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   270 seats for 9 courses of University School for Graduate Studies will be admitted

यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के 9 पाठ्यक्रमों की 270 सीटों पर होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
270 seats for 9 courses of University School for Graduate Studies will be admitted
सीडीएलयू में पत्रकारों को संबोधित करते कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में वर्ष 2025 तक नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूर्ण रूप से लागू करने के लिए वचनबद्ध है। इस नीति के तहत विश्वविद्यालयों में वर्तमान की मांग के अनुसार नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में स्थापित यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज के अंदर वर्तमान शैक्षणिक सत्र से चार वर्षीय 9 कार्यक्रमों में 270 प्रतिभाशाली बच्चों का दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि इन कार्यक्रमों के पाठ्यक्रमों को उद्योग जगत की मांग के अनुसार तैयार किया गया है। सभी प्रोग्राम्स मल्टीडिसीप्लिनरी नेचर के है। 12वीं के उपरांत सीधे विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे और विश्वविद्यालय के अनुभवी शिक्षकों से ज्ञान अर्जित कर अपने कौशल को विकसित कर अपनी रुचि अनुसार अपने कॅरियर का चयन कर सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मानकों के अनुपालन करते हुए मल्टीपल एग्जिट का ऑप्शन दिया गया है। स्कूल के सभी प्रोग्राम्स में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट बहु स्तरीय प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था लागू की गई है, जो कि छात्रों के लिए हितकारी होगी। एक वर्ष की पढ़ाई पूर्ण करने उपरांत विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, दो वर्ष के बाद डिप्लोमा, तीन वर्ष के उपरांत डिग्री प्रदान की जाएगी। चौथे वर्ष में शोध की डिग्री, इंटरशिप, प्रोजेक्ट और ट्रेनिंग पर फोकस रहेगा। प्रोफेसर मलिक ने बताया कि इन 4 वर्षीय ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम्स में 3 वर्ष के उपरांत स्नातक की ऑनर्स डिग्री के समकक्ष डिग्री विश्वविद्यालय प्रदान करेगा।
विज्ञापन

इन कोर्स में विद्यार्थी ले सकते है दाखिला
यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेेजुएट में बीएससी फिजिक्स, बीएससी डाटा साइंस, बीएससी मैथमेटिक्स, बीए इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस तथा तीन अलग-अलग स्ट्रीम्स में बीकॉम प्रारंभ की गई है। बीकॉम बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, बीकॉम फाइन टेक एंड फाइनेंशियल मार्केट्स, बीकॉम डेरिवेशन एंड रिस्क मैनेजमेंट, बीए इन डिजिटल जर्नलिज्म, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, फोर ईयर डिग्री प्रोग्राम में 30- 30 सीटों का प्रावधान रखा गया है। वहीं बीबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम ऑनर्स टेक्स्ट प्रोसीजर एंड प्रैक्टिस, बीएससी टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग, बीएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय ने जारी किया शेड्यूल
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंदर चल रहे यूजी कोर्सेज के दाखिलों से संबंधित एडमिशन शेड्यूल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर हैंडबुक ऑफ इनफार्मेशन अपलोड कर दिया गया है। 20 अगस्त तक यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। इसके उपरांत पहली काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। दूसरी 27 अगस्त को और तीसरी काउंसलिंग 31 अगस्त को होगी। इसके अतिरिक्त 3 सितंबर को 12 बजे तक फिजिकल काउसिलिंग का प्रावधान रहेगा। 1 सितंबर से विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से प्रयोगशालाओं को दुरुस्त किया जा रहा है और शोध गतिविधियों को बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक व सरकारी रिसर्च सगठनों के साथ साझा करार पत्र पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed