{"_id":"5e39b1338ebc3ee5c0136fcd","slug":"26-people-returned-from-china-in-1-month-sirsa-news-rtk540629486","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में चीन से लौटे 26 लोग, एक युवक से नहीं हो पा रहा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में चीन से लौटे 26 लोग, एक युवक से नहीं हो पा रहा संपर्क
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सिरसा में बना आइसोलेशन वार्ड।
- फोटो : Sirsa
जिले में चीन से आने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास जो सूची है उसके अनुसार जिले में पिछले एक माह से करीब 26 लोग व छात्र चीन से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की सभी ट्रेवल एजेंसियों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं अभी तक स्वास्थ्य विभाग को चीन से लौटे एक के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं लग पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं तथा विभाग चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण देने में जुटा हुआ है।
सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एक रिपोर्ट मंगवाई थी, जिसमें चीन से सिरसा पते पर आने वालों लोगों की सूची मांगी गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने रिपोर्ट सौंपते हुए बताया था कि 31 दिसंबर से अभी तक चीन से सिरसा में 26 लोग आ चुके हैं, जो सिरसा जिले से संबंध रखते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी लोगों की सूची लेकर उनके परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चीन से आए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दे रहा है कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की कोई बीमारी के लक्षण प्रतीत होते हैं तो वे तुरंत सिविल अस्पताल में आकर जानकारी दें।
ट्रेस हुए 25 लोग, एक बचा
मंगलवार शाम पांच बजे तक स्वास्थ्य विभाग को मिलने वाली सूची में से एक लड़के का पता नहीं लग पाया। विभाग ने बाकी 25 लोगों की तलाश कर ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन सभी से सेल्फ डिक्लेयरेशन फार्म भी भरवा लिया है। साथ ही उनके पासपोर्ट नंबर तथा टिकट नंबर भी लिए हैं। विभागीय अधिकारी लोगों से यह भी जानकारी ले रहे हैं कि उनकी बगल वाली सीट पर किस देश का आदमी बैठा था। सीट नंबर की भी जानकारी मांगी जा रही है। दो या तीन दिन बाद दोबारा से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों का होगा टेस्ट
सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि अगर चीन से आए किसी भी व्यक्ति को कोई भी बीमारी का संदेह होता है तो उसका तथा उसके पूरे परिवार का पुणे की लैब से टेस्ट करवाया जाएगा। जो लोग चीन से आए हैं, अभी उन पर विभाग नजर रखेगा तथा थोड़ा सा भी किसी बीमारी का लक्षण दिखता है तो उसकी तुरंत जांच करवाई जाएगी।
ट्रेवल हिस्ट्री जांचने में जुटा विभाग
सिरसा जिले में कुल 15 से अधिक ट्रेवल एजेंसी के कार्यालय हैं, जहां से जिलावासी अपनी विदेश का टिकट बुक करवाते हैं। विभाग की एक टीम ने जिले के सभी कार्यालयों में जाकर जांच की है कि किसी ने इन दिनों चीन के लिए कोई टिकट तो बुक नहीं करवा रखा। वहीं यह डिटेल भी एजेंसियों से ली जा रही है कि इन दो माह के बीच किसी पारिवारिक सदस्य अथवा किसी अन्य ने उनसे चीन का कोई टिकट बुक करवाया है, लेकिन विभाग अभी तक ट्रेवल एजेंसी से जानकारी जुटाने में नाकाम ही रहा है।
डॉक्टर और आशा वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण
जिला अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टरों तथा जिले की सभी आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि अगर कोई केस आता है तो उसकी जांच तथा उसका उपचार कैसे करें। वहीं आशा वर्कर गांव के लोगों को जागरूक करेंगी और लोगों को बताया जाएगा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग से साझा करें।
हमने अभी तक 25 लोग ट्रेस कर लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। विभाग द्वारा भी पूर्ण इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं।
-डॉ. अनिशा, नोडल अधिकारी, सिविल अस्पताल सिरसा