{"_id":"624347ce9be1087b9b6ecc2c","slug":"26-buses-sent-on-routes-during-the-day-protesters-stopped-13-buses-midway-passengers-upset-sirsa-news-hsr6278214170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रूटों पर भेजी 26 बसें, प्रदर्शनकारियों ने 13 बसों को बीच रास्ते में रोका, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में रूटों पर भेजी 26 बसें, प्रदर्शनकारियों ने 13 बसों को बीच रास्ते में रोका, यात्री परेशान
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर शहर में रोष प्रदर्शन करते सभी कर्मचारी संगठन के सदस्य।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सबसे अधिक असर रोडवेज में देखने को मिला। दो दिनों से रोडवेज के कोई भी बस रूट पर नहीं चल पाई। हालांकि रोडवेज प्रशासन की ओर से मंगलवार को किलोमीटर स्कीम की 26 बसों का अलग-अलग रूटों पर संचालन किया गया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इनमें से 13 बसों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन बसों का संचालन न होने के कारण रोडवेज को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
मंगलवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बैंक, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, रोडवेज सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ब्लॉकों के कर्मचारी शहर के टाउन पार्क में एकत्र हुए और दो बजे प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे। कर्मचारियों ने बस स्टैंड के समक्ष एसडीएम जयवीर यादव को मांग पत्र सौंपकर धरना समाप्त कर दिया। हालांकि मंगलवार देर शाम तक रोडवेज की बस रूट पर नहीं चल सकी। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे दिन भी निजी बसों, निजी वाहनों और ऑटो का सहारा लेकर यात्री एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचते हुए नजर आए। दो दिनों में करीब 40 हजार यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बैंक में नहीं हो पाया लेनदेन, डाकघर भी रहा बंद
हड़ताल के कारण दो दिनों से लगातार बैंक का लेनदेन पूरी तरह से प्रभावित रहा। बैंक के क्लर्क हड़ताल पर जाने के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता बैंकों में लगी मशीनों से कैश जमा करवाते हुए नजर आए। जिलेभर के लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि हर रोज करोड़ों रुपये का बैंक के माध्यम से लेनदेन होता हैै। लेकिन डिजिटल माध्यम से लोगों को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल, भर्ती होने के लिए पहुंचे युवक
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल होने के बाद मुख्यालय की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का समाचार लेकर कई युवक बस स्टैंड पर पहुंच गए। लेकिन अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की कोई जानकारी न आने की बात कही। बस स्टैंड पर पहुंचे युवक सुनील, राजेंद्र, दयाशंकर, विक्रम, महेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोडवेज में कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण सीधा भर्ती की जा रही है। जिसके बाद वह सूचना पाकर बस स्टैंड पर बीते दिन सोमवार सुबह के समय ही पहुंच गए। लेकिन यहां पर आकर जब अधिकारियों से इस मामले में जानकारी मांगी तो अधिकारियों ने इस तरह का कोई भी पत्र न आने की जानकारी दी है। जिसके बाद दिनभर युवक बस स्टैंड पर बैठकर पत्र आने का इंतजार करते हुए नजर आए।
पुलिस लाइन से रवाना की किलोमीटर स्कीम की बसों
मुख्यालय के आदेशों के बाद रोडवेज अधिकारियों की ओर से किलोमीटर स्कीम की करीब 26 बसों को पुलिस लाइन से अलग-अलग रूटों पर रवाना किया गया। अधिकारियों को रोडवेज और किलोमीटर स्कीम की कुल 39 गाड़ियां मिली थी। लेकिन इनमें से 26 गाड़ियों को रूटों पर रवाना किया गया। जिसके बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने इन बसों को अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया। जिसके कारण बस में सवार यात्रियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की ओर से करीब 13 बसों को अलग-अलग स्थानों पर रोका गया है।
इन विभागों के इतने कर्मचारी रहे हड़ताल पर
विभाग कुल हड़ताल
बिजली निगम 1500 400
रोडवेज विभाग के कर्मचारी
चालक 280 165
परिचालक 250 200
मैनेजमेंट 60 30
वर्कशाप 70 30
फायर 152 105
डाकघर 50 50
ग्रामीण डाकघर 120 60
दूसरे दिन भी डाकघर रहा बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी
दूसरे दिन भी डाकघर के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग चिट्ठी और अन्य सामान भेजने के लिए डाकघर में पहुंचते हुए नजर आए। लेकिन कार्यालय में ताला लटका होने के कारण उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। हालांकि बुधवार को लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

हर जोखिम उठाकर लोगों ने किया सफर... रोडवेज बसों के हड़ताल के चलते दुपहिया वाहन से आई महिला अपने गतव?- फोटो : Sirsa

पुलिस लाइन से बसों को रवाना करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : Sirsa