फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2453 given super level i entrance exam

Sirsa News: 2453 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 लेवल 1 प्रवेश परीक्षा, 1171 रहे अनुपस्थित

Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
2453 given super level i entrance exam
सिरसा।जिला ​शिक्षा अ​धिकरी सुनीता साईं व अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए। विभाग
जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
विज्ञापन


फोटो- 33
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा सरकार की प्रमुख शैक्षणिक पहल हरियाणा सुपर-100 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिलेभर में किया गया। इस दौरान 2453 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 1171 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पूरे जिलेभर में ब्लॉक स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया। प्रदेशभर में कुल 178 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा ऑब्जेक्टिव आधारित थी। इसमें कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। परीक्षा का कुल अंकभार 200 अंक निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू है। प्रश्नपत्र गणित विषय पर आधारित था, जिसकी पूर्व सूचना विद्यार्थियों को दी जा चुकी थी। परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 परीक्षा केंद्रों पर दी परीक्षा
सिरसा जिले में कुल 2453 विद्यार्थियों ने लेवल-1 परीक्षा में सहभागिता की। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। लेवल-1 में सफल विद्यार्थियों को लेवल-2 (जिलास्तरीय परीक्षा) के लिए चयनित किया जाएगा। लेवल-2 परीक्षा प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी। इसमें सफल विद्यार्थी अपने-अपने जिले में परीक्षा देंगे। लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को लेवल-3 के लिए हरियाणा सुपर-100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा।
जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी
लेवल-3 के अंतर्गत विद्यार्थियों को विशेष आवासीय अकादमिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। तत्पश्चात चयनित विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा सुपर-100 योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से की गई थी। इस योजना के अंतर्गत अब तक 100 से अधिक विद्यार्थियों का चयन आईआईटी में, लगभग 119 विद्यार्थियों का चयन आईआईआईटी, एनआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में तथा लगभग 80 विद्यार्थियों का चयन एआईआईएमएस एवं विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हो चुका है, जो योजना की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाता है।

परीक्षा केंद्रों के हिसाब से उपस्थिति
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डबवाली, 291
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, 175
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानियां, 287
- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां, 184
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा 221
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा, 161
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चोपटा, 309
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां, 249
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां, 115
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐलनाबाद, 243
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली, 60
- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 158
- कुल उपस्थित विद्यार्थी, 2453
वर्जन
हरियाणा सुपर-100 योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के लिए तैयार करना है।
- सुनीता साईं, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed