{"_id":"5f776b848ebc3eefba41248d","slug":"24239-farmers-in-the-district-got-registration-done-last-date-is-5-october-sirsa-news-rtk5764087105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 24239 किसानों ने करवाया अपना पंजीकरण, पांच अक्तूबर पंजीकरण कराने की अतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 24239 किसानों ने करवाया अपना पंजीकरण, पांच अक्तूबर पंजीकरण कराने की अतिम तिथि
विज्ञापन
पंजीकरण करवाने पहुंचे किसान।
- फोटो : Sirsa
जिले में सीसीआई शनिवार से नरमे की फसल खरीदेगी। जिन किसानों ने अपना पंजीकरण कर दस्तावेज सीसीआई कार्यालय में जमा करवाएं हैं, उन्हीं किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। जिले में नरमे की फसल के लिए 16 हजार 782 किसानों ने मेेरी फसल मेरा ब्योरा में अपना पंजीकरण करवाया हुआ है। इन्हीं किसानों की सीसीआई द्वारा फसल खरीद की जाएगी। वहीं जिले के 3797 किसानों को अपनी धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल से ऑनलाइन समय लेना होगा।
नरमे की खरीद को लेकर सीसीआई ने किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया। वीरवार को पहले दिन 13 किसानों ने अपने दस्तावेज जमा करवाए थे। जिन किसानों ने अपना पंजीकरण करवाकर दस्तावेज सीसीआई कार्यालय में जमा करवाएं हैं। उन्हीं किसानों की नरमे की फसल शनिवार को खरीदी जाएगी। जिले में अभी तक नरमे की फसल के लिए 16982 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। नरमे की फसल का पंजीकरण करवाए किसानों के ही दस्तावेज सीसीआई कार्यालय में जमा होंगे। जिस पर उनकी फसल सीसीआई द्वारा खरीदी जाएगी। वहीं जिन किसानों ने अपना पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया, उन किसानों को अपने आधार कार्ड, बैंक की कॉपी और अपनी फसल की गिरदावरी की कॉपी लेकर आनी पड़ेगी। जो सीसीआई कार्यालय में जमा करवानी होगी। उसके बाद ही किसान का नरमे की फसल का टोकन काटा जाएगा।
न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर खरीदी जाएगी फसल
जिले में किसानों ने अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया था। जिले में अभी तक 24239 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। केवल इन्हीं किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर खरीदी जाएगी। अब तक किसानों ने बाजरा की फसल के लिए 2395 किसान, परमल धान के लिए 3797 किसान, मूंग के लिए 1251 किसान, मक्के के लिए 14 और नरमे के लिए 16782 किसानों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं मार्केट कमेटी ने किसानों को एक नोटिस जारी करते हुए बताया है कि जिन किसानों ने अपना पंजीकरण अभी तक नहीं करवाया है। वह पांच अक्तूबर तक अपना पंजीकरण करवा सकता है। वहीं धान की फसल बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन समय लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
कोट
जिले में अभी तक 24239 किसानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। वहीं किसानों को अब पांच अक्तूबर तक का समय दिया गया है। जिन किसानों ने अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वह अपना पंजीकरण करवाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकते हैं। किसानों को आधार कार्ड, बैंक की कॉपी और जमीन की गिरदावरी सीसीआई कार्यालय में जमा करवानी होगी।
-विकास सेतिया, मार्केट कमेटी सचिव, सिरसा।