फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2301 students took the exam for scholarship

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के लिए 2301 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 20 Dec 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
2301 students took the exam for scholarship
परीक्षा में भाग लेते परीक्षार्थी। - फोटो : Sirsa
जिला शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। एनएमएमएस की परीक्षा में जिले से 3138 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 2301 परीक्षा देने के लिए जिले के 14 परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जबकि 837 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए बोर्ड व जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग ने सभी सेंटरों पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा के मद्देनजर भिवानी बोर्ड की ओर से स्कूलों में 14 ऑर्ब्जवर लगाए गए। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच व फोटो का मिलान करके ही सेंटर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा दौरान सभी सेंटरों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। जबकि परीक्षा दौरान विद्यार्थियों को कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी विद्यार्थियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाया गया। नकल रोकने के लिए बोर्ड फ्लाइंग व जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग में गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा व विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश मेहता ने सभी 14 सेंटरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

90-90 अंकों की सेट और मेट की हुई परीक्षा
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए 180 अंकों की सेट और मेट की परीक्षा ली गई। जिनमें 90 अंकों की मेट यानी मेंटल एबिलिटी टेस्ट की परीक्षा हुई और 90 ही अंकों की सेट यानी मेंटल स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट परीक्षा आयोजित की जाएगी। सेट की परीक्षा में 35-35 अंकों की साइंस व सोशल साइंस विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जबकि 20 अंकों की गणित विषय से संबंधित परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोविड-19 की गाइडलाइनो को ध्यान में रखकर परीक्षा का आयोजन करवाया गया। छात्रवृत्ति पाने के लिए विद्यार्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी क्योंकि छात्रवृत्ति पाने के लिए 107 विद्यार्थी ही चयन होंगे।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed