फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   22 people found corona positive

पंचायत का फरमान : बिना सहमति संक्रमित को नहीं ले जा सकता स्वास्थ्य विभाग, 22 पॉजिटिव मिले

Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
22 people found corona positive
जिले में पिछले पांच दिनों में नौ कोरोना मरीजों की मौत हो जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इसी के चलते वीरवार को शहर के राजपूताना मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम जब सैंपल लेने पहुंची तो लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। दूसरी ओर जिले के बडागुढां गांव में भंगू की पंचायत ने फैसला लिया कि उनके गांव से स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन का कोई भी कर्मचारी कोरोना से संबंधित किसी भी व्यक्ति को उसके परिवार, ग्राम पंचायत या ग्रामीणों की सहमति के बिना नहीं ले जा सकता। लेटर मेें चेतावनी दी गई है कि अगर इस मामले में किसी ने जबरदस्ती की तो उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन स्वयं होगा। वीरवार को जिले में 22 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 23 लोग स्वस्थ होकर घरों में लौट चुके हैं। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1588 है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भंगू की पंचायत ने वीरवार को बैठक करके एक फरमान जारी किया है। जिसमें पंचायत की मुहर के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। लेटर में कहा गया है कि ग्रामीणों ने मिलकर ये फैसला लिया है कि अगर स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन का कोई भी कर्मचारी कोरोना से संबंधित किसी भी व्यक्ति को उसके परिवार, ग्राम पंचायत या ग्रामीणों की सहमति के बिना नहीं ले जा सकता। लेटर मेें चेतावनी दी गई है कि अगर इस मामले में किसी ने जबरदस्ती की तो उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन स्वयं होगा। ये लेटर किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब ये लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सरपंच इस विषय में सफाई देते नजर आए। सरपंच का कहना है कि लिखने में त्रुटि रह गई, हम प्रशासन का सहयोग करेंगे। सरपंच उत्तम सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए लेटर लिखा था। लेकिन लेटर में एक लाइन लिखने में त्रुटि हो गई। हम प्रशासन का कोई विरोध नहीं करते अपितु सहयोग करेंगेे। लेटर पुन: दुरुस्त कर विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 22 नए संक्रमित मिले। जिसमें 5 मेला ग्राउंड से, 3 भूना से, 3 सी ब्लॉक, 2 बाजेकां, एक मुल्तानी कॉलोनी, एक शिवपुरी कॉलोनी, एक कोर्ट कॉलोनी, एक ढाणी रामजी, एक अग्रसेन कॉलोनी, एक हुडा, एक हुडा सेक्टर-19, एक ढाणी बच्चन सिंह, ऐलनाबाद व एक तलवाड़ा खुर्द से शामिल हैं। शहर में वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम दोपहर एक बजे खालसा स्कूल वाली गली के पास राजपूताना मोहल्ले में सैंपल लेने गई तो टीम को देखकर ही लोगों में भगदड़ मच गई। बता दें कि इस गली में कुछ दिन पहले एक कोरोना संक्रमित मिला था। कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद सैंपलिंग का काम शुरू किया गया था। टीम के आने की सूचना मिलने पर लोग घरों के दरवाजे बंद करके छतों पर चढ़ गए। कोई भी व्यक्ति सैंपल देने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीसीआर की टीम मोहल्ले में गई। पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को समझाकर छतों से नीचे उतारा और उन्हें सैंपल देने के लिए राजी किया। बता दें कि जिले में 518 केस अभी एक्टिव हैं। जिले में अब तक कोरोना से 21 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओढ़ा में 14 संक्रमित मिलने पर विभाग की 6 टीमें कर रही सर्वे
कोरोना के केस बढ़ने के चलते स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ रही है। ओढां के गांव पन्नीवाला मोटा में 14 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीणों में भय है। इस गांव में विभाग ने गांव में टीमों का गठन कर सैंपलिंग शुरू करवाई। वहीं केनरा बैंक केे 2 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद वीरवार को बैंक बंद रहा। रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अमित कंबोज की देखरेख में टीमों का गठन किया गया। गांव में सर्वे के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। डॉ. अमित कंबोज ने बताया कि गांव में 2 केस कुछ दिन पूर्व पॉजिटिव आए थे, जबकि बुधवार को आई रिपोर्ट में 10 लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 2 कर्मचारी बैंक के होने के बाद कुल 14 केस कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों बैंक कर्मचारियों को सिरसा में व अन्य को गांव में होम क्वारंटीन किया गया है।
कोट
यह मामला मेरे संज्ञान में आ चुका है। मैने शुक्रवार को सरपंच को तलब किया है।
-रमेश चंद्र बिढ़ाण, उपायुक्त सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed