फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, 10 मार्च को पानीपत महासम्मेल पहुंचने का किया दावा

गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, 10 मार्च को पानीपत महासम्मेल पहुंचने का किया दावा

Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
गेट मीटिंग में रोडवेज कर्मचारियों ने बनाई रणनीति, 10 मार्च को पानीपत महासम्मेल पहुंचने का किया दावा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा की अध्यक्षता में सोमवार को सिरसा डिपो
प्रांगण कर्मचारियों की एक मीटिंग हुई। किरमारा ने रोडवेज कर्मचारियों को 10 मार्च को परिवहन मंत्री के हलके इसराना (पानीपत) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि सम्मेलन में सरकार की रोडवेज समेत विभिन्न विभागों की दमन करने वाली नीतियों पर प्रकाश डाला जाएगा। रोडवेज तालमेल कमेटी के बैनर तले प्रदेश भर के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। किरमारा ने कहा कि सरकार को पुलवामा में हुए शहीद हुए अर्धसैनिक बलों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए और उनके लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।

मीटिंग में उपस्थित रोडवेज कर्मचारी रणजीत बाजवा ने भी सरकार की कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को रोडवेज विरोधी बताया। रणजीत ने कहा कि सरकार रोडवेज का ध्वस्त करना चाहती है। तभी तो उसने रोडवेज कर्मचारियों का ओवर टाइम बंद कर दिया है। लंबे रूटों पर परिवहन सेवा बंद करके सरकार ने यात्रियों को परेशान कर दिया है। कुछ दिनों पहले फतेहाबाद-हिसार की हर दस मिनट बाद सरकारी बस दौड़ती थी, लेकिन अब हिसार की तरफ गंतव्य करने वाले काफी देर कर बस स्टैंड पर खड़े रहते हैं। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के राज्य प्रधान दलबीर किरमारा के सामने अपनी समस्याएं रखीं। किरमारा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। मीटिंग में सिरसा डिपो के रणजीत बाजवा के अलावा चमन लाल, चंद्रशेखर, सुरजीत अरोड़ा, चंचल बिश्नोई और अन्य रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed