{"_id":"595a92b04f1c1bea0b8b45aa","slug":"21499108016-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 3.36 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 3.36 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से 3.36 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद
रानियां। रानियां पुलिस ने विशेष छापामार कार्रवाई करते हुए तीन क्विंटल 36 किलोग्राम डोडा पोस्त ट्रक से बरामद किया है। पोस्त 18 गट्टों में भरी हुई थी। इस संबंध में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रानियां थाना में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।
रानियां पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकौड़ा बस स्टैंड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक ट्रक आया, जिसमें पीओपी भरी हुई थी। पीओपी के अंदर 18 गट्टों में भरा डोडा पोस्त छुपाया गया था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें से तीन क्विंटल 36 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। इसमें 10 गट्टों में 20-20 किलो व आठ गट्टों में 17-17 किलो डोडा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस ने डोडा पोस्त को कब्जे में लेते हुए ट्रक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणजीत निवासी ढाणी बचन, गुरनाम निवासी वार्ड पांच ऐलनाबाद, वसीर निवासी वार्ड छह के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रानियां थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इस तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।