फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   साहुवाला में वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूटपाट,

साहुवाला में वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूटपाट,

Sat, 05 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
साहुवाला में वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूटपाट,
ओढां। बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम में वृद्ध दंपति को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटने का मामला प्रकाश में आया है। दंपति अभी भी बेसुध है और पुलिस उनके होश में आने का इंतजार कर रही है। घर में बिखरे सामान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कीमती सामान की लूटपाट की गई है। मगर क्या-क्या सामान लूटा गया, यह सब दंपति के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। बताया जाता है कि लुटेरे पशु खरीदने के बहाने आए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

घटना वीरवार देर रात्रि की है। लुटेरों ने साहुवाला प्रथम में रहने वाले करीब 70 वर्षीय आत्मा सिंह को अपना निशाना बनाया। आत्मा सिंह अपनी पत्नी बलवीर कौर के साथ रहते है। आत्मा सिंह पशुओं की खरीद फरोख्त करता है। घटना के मुताबिक वीरवार रात्रि करीब 10 बजे आत्मा सिंह के पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी की आत्मा सिंह व बलवीर कौर उर्फ बचनों घर में बेसुध अवस्था में हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेसुध दंपति को अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के बाद भी दंपति रातभर होश में नहीं आ पाये। जिसके चलते मामले में पुलिस कार्रवाई भी नहीं हो पाई। पुलिस दंपति के पूरी तरह होश में आने पुलिस उनके ब्यान दर्ज नहीं कर पाई। पुलिस को दंपति के पूरी तरह होश में आने का इंतजार है। फिलहाल पुलिस ने घर को जांच के लिए ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

दवा सुंघाकर की लूटपाट ---
बताया जा रहा है कि की वीरवार सुबह करीब 10 बजे दो व्यक्ति पशु खरीदने के सिलसिले में आत्मा सिंह के घर आए थे। जिन्होंने मौका पाकर दोनों को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया और लूटपाट की घटना की अंजाम दे गए। पुलिस के अनुसार घर में अटैची खुली पड़ी थी और संदूक व अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पुलिस का कहना है कि पीड़ित दंपति अभी तक ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। दोनों के होश में आने के बाद ही पूरे मामले का पता लग पाएगा कि आखिर उक्त लोग कौन थे और घर से क्या सामान गायब हुआ है। बताया जा रहा है कि आत्मा सिंह के पास लंबे समय से पशुओं की खरीद-फरोख्त करने के चलते काफी जमा पूंजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:::
पुलिस को किसी व्यक्ति ने रात्रि करीब 10 बजे सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पाया कि दोनों वृद्ध अचेत अवस्था में पड़े थे। घर में ताले टूटे हुए पाए गए हैं। दंपति अभी पूर्णत: होश में नहीं है। दंपति के होश में आने के उपरांत ही घटना का पता चल पाएगा की आखिर दिन में उनके पास कौन लोग आए थे तथा घर से नकदी या अन्य क्या सामान गायब है। आत्मा सिंह के ब्यानों उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
--कंवर सिंह, थाना प्रभारी बडागुढा
----------------------------
साहुवाला में वृद्ध दंपति को बेहोश कर लूटपाट,
- पशु खरीदने के बहाने आए थे लुटेरे
- दिनभर अचेत रहे वृद्ध दंपति, पुलिस बोली: होश में आने के बाद ही चल पाएगा घटना का पता

फोटो :04एसआईआरपी37:38: अस्पताल में उपचाराधीन वृद्ध दंपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed