{"_id":"5f512c5b8ebc3e535363fcd1","slug":"20-days-after-mother-meat-the-baby-sirsa-news-rtk5718688148","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 दिनों बाद मां को मिली जनता अस्पताल से चोरी नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिनों बाद मां को मिली जनता अस्पताल से चोरी नवजात बच्ची
विज्ञापन
शहर के जनता अस्पताल में 14 अगस्त की शाम को पांच बजे चोरी हुई नवजात बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी व पुलिस ने उसकी मां राजवती को सौंप दिया। मां को बच्ची 20 दिनों बाद मिली है। पुलिस ने 17 अगस्त को बच्ची को बरामद कर लिया था।
वीरवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा अनीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ नवजात बच्ची को उसकी मां राजवती को सौंपा। राजवती को 20 दिनों बाद अपनी बच्ची को घर वापस ले जाने का अवसर मिला। बाल कल्याण समिति व पुलिस विभाग ने रिकार्ड व स्टेटमेंट के आधार पर मां को बच्ची सौंपी है। सीडब्लयूसी व पुलिस बच्ची के डीएनए रिपोर्ट का इंतजार भी करेगी। बच्ची हासिल करने के बाद मां राजवती अपने घर ऐलनाबाद को लौट गई।
ये था मामला
14 अगस्त को सिरसा के जनता अस्पताल में सुबह नौ बजे राजवती ने एक बच्ची को जन्म दिया था। शाम पांच बजे एक महिला स्टाफ की वेशभूषा में वार्ड नंबर 5 में पहुंची। महिला ने कहा कि बच्ची का कोरोना टेस्ट करवाना है। बच्ची की मां ने कहा वे करोना संक्रमित नहीं है इसलिए टेस्ट की कोई जरूरत नहीं है। महिला ने कहा कि आपको दूसरे मरीजों से अलग रखा है। इसलिए बच्ची का भी टेस्ट होगा। महिला बच्ची को लेकर चली गई। लेकिन जब वे 20 मिनट तक नहीं वापस आए तो परिजनों को बच्ची की खोजबीन शुरू की। लेकिन बच्ची नहीं मिली। बच्ची 17 अगस्त को अभोली गांव में एक दंपति के घर से मिली। दंपति को शहर की एक महिला व युवक ने जनता अस्पताल से चुराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
कोट्स
बच्ची को मां को सौंप दिया गया। डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
-अनीता वर्मा, अध्यक्षा, बाल कल्याण समिति सिरसा।