{"_id":"69f399af3384395d5f0a9e07","slug":"2-bike-thieves-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157651-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक चोरी के मामले में दो गिरफ्तार
Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। बाइक चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरणजीत सिंह निवासी गांव गोनियाना जिला बठिंडा व जोगिंदर निवासी गांव जस्सी पीयू वाला, जिला बठिंडा पंजाब का रहने वाला है।
थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि सी ब्लॉक निवासी गुरदास सिंह ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि 24 अप्रैल को वह सांगवान चौक पर गया था। उसने दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वह दुकान से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी हुई बाइक बरामद कर ली गई है। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।