{"_id":"6a4d42a9ff2b1231cf074b70","slug":"2-arrested-with-opium-sirsa-news-c-128-1-sir1004-161121-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अफीम सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अफीम सहित कार सवार दो युवक गिरफ्तार
Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार सवार दो युवकों 528 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर व सही राम निवासी आड़ासर जिला बीकानेर राजस्थान के रूप में हुई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस सोमवार को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव मिठनपुरा के पास पुलिस ने सामने से आ रही एक कार को रोका। कार में दो युवक सवार थे। पुलिस ने तलाशी ली तो कार में से 528 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में अफीम सप्लायर व तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।