{"_id":"69862fe77fb704b9850265d9","slug":"2-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152592-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सीआईए स्टाफ डबवाली ने 6.070 ग्राम हेरोइन के साथ बीरबल निवासी हैबूआना व सुखविन्द्र सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी भुट्टीवाला तहसील गिदडवाहा जिला श्री मुक्तसर साहिब पंजाब को गिरफ्तार किया है।
सीआईए डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल ने बताया कि 5 फरवरी को एएसआई पालाराम के नेतृत्व में टीम गश्त कर रही थी। टीम जब देसूजोधा से गांव हैबूआना की तरफ जा रही थी, तभी गांव देसूजोधा के हैबूआना रोड पर ग्राम पंचायत गेट से थोड़ा आगे पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। टीम को देखकर युवकों ने खेतों में बने कच्चे रास्ते में बाइक भगाने का प्रयास किया। बाइक कच्चे रास्ते से नीचे उतर गई। पुलिस की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। दोनों युवकों की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 6.070 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर डबवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।