फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1940 banned Tramadol pills found from Jammu Tawi train, case registered

जम्मू तवी ट्रेन से मिली ट्रामाडोल की 1940 प्रतिबंधित गोलियां, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
1940 banned Tramadol pills found from Jammu Tawi train, case registered
डबवाली। शहर के आदर्श रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन संख्या 09221 जम्मूतवी एक्सप्रैस में चैकिंग के दौरान एक बोगी में सीट के नीचे काले व नीले रंग का एक थैला लावारिस पड़ा मिला। बोगी में सवार यात्रियों से पूछा गया तो किसी को भी इस थैले के बारे में कुछ पता नहीं था। जब थैले को खोलकर तलाशी ली गई तो नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित गोलियां ट्रामाडोल के चार डिब्बे बरामद हुए। जांच करने पर गोलियों की संख्या 1940 निकली। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 39 हजार रुपये है। जीआरपी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि दीपावली त्योहार के मद्देनजर नशा तस्करी को रोकने के लिए डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन पर शहर थाना प्रभारी डबवाली, गोल बाजार चौकी प्रभारी डबवाली, आरपीएफ डबवाली के साथ स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक महीने में करीब एक लाख प्रतिबंधित गोलियां पकड़ी गई है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगामी दिनों में भी यह स्पेशल अभियान जारी रहेगा ताकि नशा तस्करी पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed