फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   193 employees of contractor go on strike to increase salary

Sirsa News: वेतन बढ़ाने के लिए हड़ताल पर उतरे ठेकेदार के 193 कर्मचारी

Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
193 employees of contractor go on strike to increase salary
शहर के ऊधम सिंह पार्क में एकत्र होकर रोष जाहिर करते हुए सफाई कर्मचारी।
सिरसा। बकरियांवाली कचरा प्लांट पर कूड़े के निस्तारण को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई है। वहीं अब दूसरी तरफ ठेकेदार के 193 कर्मचारी वेतन बढ़ाने के लिए हड़ताल पर उतर गए हैं। कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब तक उनका वेतन साढ़े 13 हजार नहीं किया जाता वह शहर में झाडू लगाने का काम नहीं करेंगे। जिससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। शहर के ऑटो मार्केट क्षेत्र में डाले गए कूड़े का उठान न होने के कारण आसपास के कॉलोनी वासियों ने उपायुक्त को भी मांग पत्र सौंपा। वहीं, उपायुक्त ने दो दिन में कूड़ा उठाने को लेकर आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शहर में बीते 16 दिनों से कूड़े के उठान को लेकर स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में सोमवार को ठेकेदार की ओर से रखे गए शहर के 193 सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें अब ठेकेदार की ओर से केवल 8800 ही वेतन दिया जा रहा है। जिसके कारण उनका तेल खर्च तक पूरा नहीं हो पा रहा। उन्होंने कोरोना काल से लेकर बाढ़ के समय तक अपनी बेहतर सेवाएं दी हैं। लेकिन उनका वेतन बढ़ाने के बजाय कम कर दिया गया है। कोरोना काल के दौरान उन्हें ठेकेदार की ओर से साढ़े 13 हजार रुपये की राशि दी जाती थी। जिसके बाद उनका वेतन कम कर दिया गया है। इसके लिए जब उन्होंने बीते वर्ष मांग उठाई तो ठेकेदार ने उन्हें अगले वर्ष वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया। लेकिन अब फिर से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। जिसके चलते वह अब हड़ताल करने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं सफाई कर्मचारी नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, विकास ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनका वेतन बढ़ाकर और रविवार की छुट्टी नहीं दी जाती तब तक वह काम नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार की ओर से कोई अन्य कर्मचारी भी नियुक्त किए जाते हैं तो वह उसका भी विरोध करेंगे और शहर में सफाई करने काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट क्षेत्र में नहीं उठा कूड़ा, उपायुक्त से मिले क्षेत्रवासी
शहर के कूड़े को ऑटो मार्केट में डालने से रोष आसपास के कॉलोनी वासियों ने लघु सचिवालय के समक्ष रोष प्रकट किया और उपायुक्त पार्थ गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। वहीं कॉलोनी वासियों ने कहा कि एक सप्ताह पहले नगर परिषद की ओर से शहर की ऑटो मार्केट क्षेत्र में कूड़ा डाल दिया गया है। जिसके कारण वहां के कॉलोनी वासियों की समस्या बढ़ गई है। दुर्गंध के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है जबकि साथ ही पार्क बना हुआ है। ऐसे में लोगों ने अब पार्क में आना जाना भी छोड़ दिया है। इसके कारण उनकी तरफ से एक सप्ताह पहले भी प्रदर्शन किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने दो दिन का समय दिया था। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का हल नहीं हो पाया है। वहीं कॉलोनी वासी दिवाकर ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें दो दिन में समस्या हल होने को लेकर आश्वासन दिया है। जिसके बाद वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ टेंडर भी हो चुका है खत्म, स्थिति होगी खराब
शहर में कूड़ा उठाने और झाडू लगाने के लिए ठेकेदार की ओर से 193 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। पुरानी एजेंसी का ठेका खत्म होने के बाद अब सिरसा में नई एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। लेकिन सफाई कर्मचारियों संबंधित नया टेंडर न होने के कारण अब स्थिति खराब होगी। हालांकि नगर परिषद की ओर से अब नया टेंडर लगाने को लेकर प्रपोजल भी भेजा गया है।


शहर से कूड़ा उठाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। नया टेंडर लगाने के लिए प्रपोजल भेजा गया है। अभी एक माह के लिए ठेका बढ़ाया जाएगा। शहर में सफाई करने का काम लगातार चल रहा है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed