फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कूड़ा डंपिंग न करने को लेकर लोग हुए एकजुट,

कूड़ा डंपिंग न करने को लेकर लोग हुए एकजुट,

Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा डंपिंग न करने को लेकर लोग हुए एकजुट,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
नगर परिषद ने रामबाग के साथ बने कूड़ा डंपिंग स्थल को जब 31 दिसंबर तक भी नहीं हटाया गया तो पूर्व चेतावनी के अनुसार आसपास क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को वहां कूड़ा डंप नहीं करने दिया। महिलाओं सहित वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए, जिनके विरोध को देखते हुए सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा वहां नहीं फेंका। इसका पता चलने के बाद पहले नप के कार्यकारी सफाई निरीक्षक कमल कुमार मौके पर आए और मामले की जानकारी लेने के बाद लौट गए। कुछ देर बाद वह नगर परिषद के ईओ विजयपाल यादव के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने विरोध कर रहे लोगों से बात की तो वहां बहसबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। आंदोलनरत लोगों में रामबाग प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेश जिंदल, पवन कुमार मल्ली, मजदूर नेता शिवजी राम बागड़ी, बृज लाल, वीरू, अमरनाथ बागड़ी, कृष्ण कुमार, वार्ड चार के पार्षद युद्धवीर रंगीला, पूर्व पार्षद दाना राम, किशोरी लाल डाबला, भोला महंत सहित अन्य लोग शामिल थे। इस बीच वरिष्ठ भाजपा नेता देव कुमार शर्मा भी वहां आ गए व उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान ईओ विजयपाल यादव ने लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी दो माह में उक्त कूड़ा डंपिंग स्थल हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह जगह मार्केट कमेटी को सी ब्लॉक के लिए दी जानी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कूड़ा डंपिंग स्थल आबादी से दूर शहर के बाहरी क्षेत्र में बना दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया व साथ ही लोगों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में डंपिंग नगर परिषद हटाने के लिए कार्यवाही शुरू नहीं की गई तो दोबारा आंदोलन छेड़ा जाएगा। आंदोलनरत लोगों का नेतृत्व कर रहे रामबाग प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेश जिंदल ने अधिकारियों के समक्ष यह भी मांग रखी कि जब तक कूड़ा डंपिंग स्थल नहीं हटता तब तक नगर परिषद यहां फोगिंग अथवा स्प्रे आदि नियमित तौर पर करवाए ताकि लोगों को बदबू व मक्खी-मच्छर से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कूड़ा डंपिंग न करने को लेकर लोग हुए एकजुट
15 दिन में कूड़ा डंपिंग को नहीं हटाया तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed