फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जूतों के गोदाम में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

जूतों के गोदाम में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान

Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जूतों के गोदाम में भीषण आग, 20 लाख का नुकसान
जूतों के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नोहरिया बाजार स्थित गली मस्जिद वाली में बुधवार देर रात को शार्ट सर्किट से जूतों के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखे जूते जल गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मार्केट कमेटी और डेरा सच्चा सौदा की दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
गली मस्जिद वाली में राजेश बहल की जूतों की होलसेल की दुकान और गोदाम है। राजा बहल ने बताया कि वह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गये। रात करीब दस बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखा तो पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर परिषद, मार्केट कमेटी और डेरा सच्चा सौदा से दमकल की चार गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। आग की लपटें तेज होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे की बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी।
विज्ञापन

दुकानदार राजा के अनुसार आग से करीब 20 लाख रुपये के जूते जल गए। आग लगने की सूचना के बाद नगर परिषद के ईओ अतर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, पार्षद सुनील बहल, थाना शहर पुलिस व बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र में कर्मचारियों की कमी से हुई परेशानी
पिछले काफी समय से कर्मचारियों की कमी झेल रहे अग्निशमन विभाग को रात्रि को आग लगने की घटना में फिर कर्मचारियों की कमी सामने आई। कर्मचारियों की कमी के कारण समय पर गाड़ियां नहीं पहुंची। आसपास के लोगों और डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों की हिम्मत के कारण आग पर जल्द काबू पाया जा सका, अन्यथा आग आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद को अनेक बार लिखित में कर्मचारियों की समस्या बारे अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed