फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   18 thousand properties included in the red line will be verified and ownership rights will be given

Sirsa News: लाल डोरे में शामिल 18 हजार संपत्तियों का होगा सत्यापन, मिलेगा मालिकाना हक

Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
18 thousand properties included in the red line will be verified and ownership rights will be given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद प्रशासन की ओर से लाल डोरे की प्रॉपर्टी के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। शहर की 18000 प्राॅपर्टी लाल डोरे की सूची में शामिल की गई है। सत्यापन के बाद प्राॅपर्टी मालिकों को मालिकाना हक दिया जाएगा। सत्यापन के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि कर्मचारियों की कमी के चलते कार्य नगर परिषद प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया है।

शहर के मुख्य बाजारों की लगभग 90 प्रतिशत प्रॉपर्टी लाल डोरे में आती है। इन सभी प्राॅपर्टी का सत्यापन का कार्य नगर परिषद द्वारा किया जा रहा है। जिन लोगों के पास रजिस्ट्री है, उनका नाम सत्यापन की सूची से काटा जाता है। इसके अलावा जिनके पास रजिस्ट्री नहीं हैं, उन्हें कार्ड नगर परिषद दे रहा हैं, जिससे प्रॉपर्टी मालिक दस्तावेजों में उस प्रॉपर्टी का मालिक बन सके।
विज्ञापन


बता दें कि सरकार ने 20 सालों से लाल डोरे पर काबिज प्रॉपर्टी मालिकों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की हुई है।

::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

मुख्य रूप से शहर का यह क्षेत्र लाल डोरे में

शहर की पटेल बस्ती, जंडवाला मोहल्ला, गोशाला मोहल्ला, मोची वाली गली, सुरतगढि़या बाजार, खाईवाली गली, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब वाला क्षेत्र, गुरुनानक नगर, राजपूताना मोहल्ला, इंद्र पुरी मोहल्ला, सब्जी मंडी क्षेत्र, पुराना सरकारी अस्पताल रोड, द्वारका पुरी वाली गली, गीता भवन गली, कालूराम वेदवाली गली आदि लाल डोरे में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::::::::::::::::

यह दस्तावेज चाहिए

1 आधार कार्ड

2 परिवार पहचान पत्र

3 शपथ पत्र



::::::::::::::::::::::::

प्रॉपर्टी पर लगा हुआ है विकास शुल्क

शहर के बीचोंबीच लाल डोरे की जगह आने पर याशी के सर्वे के बाद सभी प्राॅपर्टी पर विकास शुल्क लग गया है। लाल डोरे की प्रॉपर्टी सत्यापन होने के बाद अब इनसे विकास शुल्क भी हट जाएगा। जिन प्रॉपर्टी मालिकों को विकास शुल्क नहीं लगने की जानकारी मिल रही है, वह अपना विकास शुल्क हटवाने के लिए नगर परिषद में पहुंच रहे हैं। कई लोगों पूर्व में विकास शुल्क भर चुके थे। वह अपना विकास शुल्क का पैसा वापस लेने के लिए भी आवेदन कर रहे हैं।


:::::::::::::::::::

यह होगा फायदा

- लोन मिलने में आसानी होगी।

- भवन निर्माण के लिए नक्शा पास होगा।

- बिजली कनेक्शन से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

- एनओसी नगर परिषद देगा, जिससे खरीदने और बेचने में आसानी होगी।





::::::::::::::::::::::::::

लाल डोरे की प्रॉपर्टी के सत्यापन का कार्य जारी है। सरकार लाल डोरे के प्रॉपर्टी मालिकों को मालिकाना हक दे रही है। इसको लेकर सत्यापन का कार्य जारी है। पूर्व पार्षदों के सहयोग से भी लोग अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed