फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दुनियां में छा गए प्रेमप्रकाश वर्मा

दुनियां में छा गए प्रेमप्रकाश वर्मा

Wed, 22 Nov 2017 07:50 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
दुनियां में छा गए प्रेमप्रकाश वर्मा
सिरसा के रिटायर्ड शिक्षक का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त एक शिक्षक ने अपने कार्यकाल के दौरान जो कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया, उसी का परिणाम है कि उनका नाम ‘इंडियन रिकार्ड होल्डर्स एट वर्ल्ड स्टेज’ में अंकित किया गया। सेवाकाल में किए गए कार्य के लिए उन्हें चार बार राष्ट्रपति पदक से भी नवाजा गया था। सेवानिवृत्त पर उन्हें दुनियां के आधा दर्जन देशों में से चयनित किए गए 100 लोगों में शुमार किया गया। उन्हें दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में बीती 12 नवंबर को सर्टिफिकेट और मेडल के साथ पुरस्कृत किया गया।
गौरतलब हो कि नोहरिया बाजार की गली दफ्तरियांवाली निवासी प्रेमप्रकाश वर्मा प्रजापति ने सरकारी स्कूल में अध्यापन के दौरान अपना शिक्षण कार्य बखूबी किया ही। साथ ही जनगणना के कार्य में उल्लेखनीय कार्य किया। जनगणना के कार्य में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 1981 में पहली बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद वर्ष 1991, 2001 और फिर 2011 में राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया। उल्लेखनीय है कि देश में जनगणना का कार्य हर दस वर्ष बाद होता है। जिस कार्य को करने से लोग बचते है, उस कार्य को उन्होंने देश सेवा का माध्यम मानकर किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’ द्वारा हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसे 100 लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इस संस्था द्वारा प्रेम प्रकाश वर्मा का चयन किया गया। संस्था की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें ‘इंडियन रिकॉर्ड होल्डर्स एट वर्ल्ड स्टेज’ पुरस्कार और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार इस आशय का संदेश देता है कि हमें अपना कार्य कर्तव्य निष्ठा से करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed