{"_id":"68f139f670bd1a71080bce0f","slug":"169-lakh-students-took-the-traffic-rules-exam-in-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1004-146116-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिले में 1.69 लाख विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिले में 1.69 लाख विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा
विज्ञापन
विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते डीएसपी संजीव बल्हारा।
सिरसा। जिले में यातायात सुरक्षा और सड़क नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वीरवार को इंटर स्कूल ट्रैफिक अवेयरनेस क्विज प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 648 सरकारी स्कूलों, 245 प्राइवेट स्कूलों व 25 कॉलेजों के कुल 1.69 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान एएसपी फैसल खान, यातायात डीएसपी संजीव बल्हारा और ट्रैफिक थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने स्कूलों और कॉलेजों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एएसपी फैसल खान ने बताया कि बच्चों को कम उम्र से यातायात नियमों की जानकारी देना भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
डीएसपी संजीव बल्हारा ने विद्यार्थियों से अंडरएज ड्राइविंग से बचने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ट्रिपल राइडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने तथा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट की गुणवत्ता, सड़क नियमों और ओवरलोडिंग विषयों पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों व विद्यार्थियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों में यातायात नियमों की समझ के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी जागृत हुई।