फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 जनवरी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को दिया अंतिम रूप

11 जनवरी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Thu, 10 Jan 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
11 जनवरी को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों को दिया अंतिम रूप
पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, तीन कंपनियां पहुंची सिरसा
विज्ञापन

सिरसा। 11 जनवरी को पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में फैसले सुनाये जाने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पुलिस लाइन पहुंच गई। दोपहर को उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र तोमर के नेतृत्व में शहर व डेरा सच्चा सौदा के आसपास फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरूआत पुलिस लाइन से दोपहर एक बजे हुई। बुधवार रात तक अन्य जिलों से पुलिस की करीब पांच कंपनियां ओर आ जाएंगी। प्रशासन की तरफ से सरकार से पुलिस की 15 कंपनियां मांगी गई हैं। 11 जनवरी को करीब तीन हजार पुलिस कर्मियों के हवाले सिरसा की सुरक्षा का जिम्मा रहेगा। वहीं, हिसार रेंज आयुक्त पंकज जैन ने उपायुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर 11 जनवरी को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे हिसार से पुलिस की तीन कंपनियां पुलिस लाइन में पहुंची। इसके बाद डीएसपी रविंद्र तोमर ने पुलिस लाइन मैदान में जवानों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि शहर में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने से लिए सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटियों पर मुस्तैदी से डटे रहें। दोपहर एक बजे डीएसपी रविंद्र तोमर, सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी व सिविल लाइन थाना प्रभारी हवा सिंह के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मचारी पुलिस वाहनों में सवार हो गए। इसके बाद पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च की शुरूआत की गई। पुलिस की गाड़ियों का काफिला पुलिस लाइन से भ्रूमणशाह चौक से होता हुआ बस अड्डा पहुंचा। यहां से फ्लैग मार्च भगवान परशुराम चौक, गोल डिग्गी से होता हुआ बेगू रोड स्थित सतनाम चौक पहुंचा। पुलिस की गाड़ियां व उसमें सवार हथियारों से लैस जवानों को देखकर शहर में डेरा सच्चा सौदा को लेकर एक बार फिर से चर्चा होने लगी। सतनाम चौक से डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र की शुरूआत हो जाती है। यहां से पुलिस का फ्लैग मार्च दस्ता पुराने डेरा सच्चा सौदा पहुंचा। इसके बाद ने जिया होते हुए डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय समक्ष फ्लैग मार्च निकाला गया। यहां पर काफी देर तक पुलिस का काफिला मौजूद रहा ताकि यहां रहने वाले लोगों में सुरक्षा का अहसास जगे। इसके बाद डेरा से लगे गांव बेगू, बाजेकां में फ्लैग मार्च दस्ता पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने की व्यवस्था कायम रखने की अपील
----------------
डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के आसपास स्थित कॉलोनियों व मोहल्लों में जाकर पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करनी शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने मंगलवार को डेरा से साथ लगते सतनाम नगर, सुखसागर कॉलोनी, कल्याण नगर में जाकर लोगों को समझाया कि 11 जनवरी को पंचकूला सीबीआई कोर्ट का फैसला आना है, ऐसे में जोभी फैसला आए शांति बनाए रखें और प्रशासन को अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेरा ने दिया है प्रशासन को आश्वासन
-------------
डेरा सच्चा सौदा कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वे शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का हर प्रकार से सहयोग करेंगे। चार दिन पहले डीसी प्रभजोत सिंह ने डेरा कमेटी से जुड़े लोगों के साथ बैठक की थी। इस दौरान डेरा कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से कहा गया कि प्रशासन को डेरा का सहयोग मिलेगा। अगर कोई अफवाह फैलती है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को दी जाएगी।
चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस की तैनाती
---------------
बुधवार रात से शहर के मेन नाकों व डेरा सच्चा सौदा के आसपास पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। शहर की सीमा में लगे नाकों पर प्रत्येक वाहनों की जांच पुलिस करेगी। हड़ताल के कारण जिला पुलिस के ज्यादातर पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां विभिन्न सरकारी कार्यालयों में लगी हुई थी। वीरवार से जिला पुलिस के अलावा अन्य जिलों से मंगवाई पुलिस फोर्स शहर में गश्त व विभिन्न पुलिस नाकों पर दिखाई देगी।

कोट्स
------------
11 जनवरी को लेकर शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उदेश्य से शहर व डेरा सच्चा सौदा के आसपास पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है। इससे लोगों में सुरक्षा का अहसास जगेगा और शरारती तत्वों को ये संदेश जाएगा कि अगर कोई गड़बड़ करने की कोशिश की तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस की तीन कंपनियां बुधवार सुबह सिरसा पहुंच चुकी हैं और करीब पांच कंपनियां रात तक पहुंच जाएगी।
रविंद्र तोमर, उप पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed