फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   छात्रा सुरक्षा परिवहन योजना के तहत अब %सुरक्षा चक्कर’ में होंगी ग्रामीणांचल की बेटियां

छात्रा सुरक्षा परिवहन योजना के तहत अब %सुरक्षा चक्कर’ में होंगी ग्रामीणांचल की बेटियां

Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रा सुरक्षा परिवहन योजना के तहत अब %सुरक्षा चक्कर’ में होंगी ग्रामीणांचल की बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेशभर में राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को सुरक्षा चक्कर में करने के लिए राज्य शिक्षा निदेशालय ने अहम कदम उठाया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं का विवरण मांगा गया है, जो घर से चार किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही कहा गया है कि उन्हें सुरक्षा परिवहन योजना का लाभ दिया जाए। परिवहन योजना का खर्च राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी।
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही बेटियों के लिए छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना आरंभ की गई है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बालिकाओं को निशुल्क सुरक्षित यातायात उपलब्ध करवाना इसका महत्वपूर्ण बिंदु है। उपरोक्त यातायात सुविधा छात्राओं को मासिक दर पर सीधे उनके खातों में निर्धारित राशि देकर उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना मुताबिक अभिभावक, अध्यापक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति मिलकर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कार, ऑटो, जीप, मैक्सी कैब के माध्यम से स्कूल जाने वाली छात्राओं को सुरक्षित यातायात साधन उपलब्ध करवाया जाएगा। छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना शुरू करने के पीछे मुख्य दो कारण है। प्रथम छात्राओं के साथ सफर के दौरान बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाएं। दूसरा देखने में आया है कि ग्रामीण आंचल में छात्राएं साइंस संकाय में अपनी शिक्षा आगे जारी रखना चाहती है। मगर उनके गांव में आर्ट संकाय होने के कारण वह सांइस संकाय में शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती। मगर इस योजना के तहत वह निशुल्क यातायात व्यवस्था से दूसरे गांव के स्कूल में जाकर साइंस संकाय का लाभ ले सकेंगी और अपना सपना साकार कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल मुखिया की होंगी ये जिम्मेवारी
छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के तहत स्कूल मुखिया की विशेष जिम्मेवारी होगी कि वह लाभार्थी पात्र छात्राओं का विवरण तैयार करके विभाग को बजट की मांग के लिए प्रस्ताव भेजेगा। इसके अलावा वाहन प्रबंध के दौरान सुरक्षा संचालन के संबंध में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को मार्ग दर्शन प्रदान करना तथा वाहन के मासिक भुगतान के समय उपस्थिति का विवरण देना। वहीं वाहन चालक बालिकाओं को समय पर स्कूल लेकर आए और समय पर उनके घर पहुंचाए। इसके लिए स्कूल मुखिया को इसका अवलोकन करने की जिम्मेवारी होगी। परिवहन के दौरान वाहन के चालक, परिचालक अथवा संचालक के संदर्भ में छात्राओं द्वारा की गई शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेना।
इन वाहनों को किया जाएगा शामिल
छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूल से घर तक पहुुुुंचाने के लिए विभाग की ओर से ऑटो रिक्शा, कार, वैन, सूमो, जीप, मैक्सी कैब वैन, छोटा हाथी, मिनी बस, टेंपो ट्रेवलर, बस को शामिल किया गया है।

कोट्स:
विभाग की ओर से छात्रा परिवहन योजना के तहत छात्राओं को घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की ओर से पत्र मिला है। विभाग के अधिकारियों को पत्र की कॉपी प्रेषित की जा चुकी है।
- डा. यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed