फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अध्यापक संघ ने जताया विरोध

मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अध्यापक संघ ने जताया विरोध

Wed, 14 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अध्यापक संघ ने जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्णय का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और एसटीएफआई कड़ा विरोध जताती है।
इस संबंध में अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजीलाल, जिलाध्यक्ष सुनील यादव, सचिव बूटा सिंह, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह और प्रेस सचिव दिनेश मलिक ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षा बोर्ड को प्रिंसिपल, मुख्य परीक्षक, उप परीक्षकों पर भी शायद विश्वास नहीं है, क्योंकि इनकी विश्वसनीयता जांचने के लिए बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का तुगलकी फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एचटेट की परीक्षा के दौरान लगाए गए कैमरों के लिए भिवानी बोर्ड की ओर से 6000 रुपये तक किराया अदा किया था, जबकि इसकी कीमत महज 800 से एक हजार रुपये तक ही थी। उन्होंने कहा कि बोर्ड का यह फरमान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा, जिसका संघ कड़ा विरोध जताता है और मांग करता है कि इस फरमान को तुरंत वापस लिया जाए और इसी के साथ मूल्यांकन की सेकेंडरी फीस 20 रुपये और सीनियर सेकेंडरी फीस 25 रुपये प्रति कॉपी दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षा बोर्ड ने यह फरमान जारी किया है कि बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान अगर कोई अवकाश आता है, तो अध्यापकों को स्कूल में जाकर ड्यूटी देनी होगी, जबकि स्कूलों में परीक्षाओं के दौरान छात्र होते ही नहीं है। वैसे भी शिक्षा बोर्ड अध्यापकों को सीधे तौर पर इस तरह के फरमान जारी नहीं कर सकता। इसके लिए बोर्ड को शिक्षा विभाग के निदेशक को लिखना होता है। अध्यापक संघ ने इसका भी कड़ा विरोध जताया है और बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से अपनी हदों में रहने का अनुरोध करते हुए इस तरह के फरमान को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग करता है, अन्यथा अध्यापकों को संघर्ष की राह अपनानी होगी। इससे संबंधित निर्णय 28 और 29 मार्च को प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लिया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed