{"_id":"5995e0a54f1c1b98128b4678","slug":"161502994597-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने गांव अलीमोहम्मद में किया ठोस व तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने गांव अलीमोहम्मद में किया ठोस व तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का उद्घाटन
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी ने गांव अलीमोहम्मद में किया ठोस और तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
गांव अलीमोहम्मद में 42 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने ठोस और तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
इस अवसर पर डॉ .नागपाल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन एक कारगर कदम है। गांव में इस प्लांट के बनने पर गांव स्वच्छ केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें अपने घर की सफाई करनी चाहिए बाद में मोहल्ले और गांव की ओर ध्यान देना चाहिए। जहां सफाई होती है वहां भगवान का वास होता है इसलिए हम सबको मिलकर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां गंदगी होगी वहां पर अनेक मक्खी मच्छर पैदा होंगे, जिससे गंभीर बीमारियां पैदा होने की संभावना बनी रहती है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि इस कचरा प्रबंधन प्लांट के निर्माण से यह गांव सुंदर और स्वच्छ बनेगा तथा एक रोल मॉडल के रुप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कभी गलता नहीं, यह हमारी भूमि को बंजर बनाता है व पेड़-पौधों की जड़ों को नीचे के स्तर तक नहीं जाने देता जो कि प्रकृति के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि जूट और कपड़े के बैग का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि घरों का कूड़ा इकट्ठा करने के लिए दो रेहड़ियां भी लगवाई गई है, जो प्रतिदिन घर-घर से कूड़ा इकट्ठा कर ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्लांट तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में कूड़ा दान लगा लिए गए हैं, एक हरे और एक लाल रंग का है, हरे रंग के कूड़ादान में लगने वाला तथा लाल रंग के कूूड़ेदान में न गलने वाला कूड़ा जैसे प्लास्टिक, पॉलिथीन, कबाड़ा आदि डालें।
विज्ञापन
उन्होंने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीओ अमर सिंह पंचायती राज, सुखविंद्र सिंह, जेई महेंद्र सिंह, वीर सिंह, प्रदीप सिंह, मोनिका मुख्याध्यिापिका, राजेंन्द्र मोहन, सरपंच मंजु चॉयल, जमाल का सरपंच नंद लाल बैनीवाल, चाडीवाल सरपंच शैलेंद्र, कर्मपुरा मुकेश कुमार, लुदेसर योगेश कुमारी गाट, कुताना की दयावंती, मोडिया खेड़ा अनीता कंसवा, साहुवाला द्वितीय की अनीता राव, बीमला सिंवर और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।