फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   16 roads of Sirsa assembly constituency will be constructed with Rs 16.5 crore

Sirsa News: सिरसा विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों का 16.5 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Mon, 27 Feb 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
16 roads of Sirsa assembly constituency will be constructed with Rs 16.5 crore
सिरसा। विधानसभा क्षेत्र की 16 सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने साढ़े 16 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इनके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक गोपाल कांडा ने बताया कि अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनवाकर सरकार को भेजे गए हैं। एस्टीमेट स्वीकृत होते ही उनके भी टेंडर लगाकर वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। सरकार की ओर से सड़कों की मरम्मत या निर्माण के लिए विधायकों को उनके कोटे में 25 करोड़ रुपये की राशि अलग से दी जा रही है। इसी के तहत यह राशि मंजूर की गई है। विधायक गोपाल कांडा ने बताया कि अली मोहम्मद से फूलकां तक सड़क निर्माण के लिए सवा दो करोड़ रुपये, सिरसा-लुदेसर रोड से फूलकां रोड की मरम्मत के लिए 1.48 करोड़ रुपये, ढाणी जस्साराम से भंभूर खुर्द तक सड़क के लिए 12.99 लाख रुपये, बेगू से बाजेकां-नेजिया रोड के लिए 37.27 लाख रुपये, जोधकां से शेरपुरा रोड के लिए 2.23 करोड़ रुपये, शहीदांवाली से रंगड़ी खेडा सड़क के लिए 1.51 कराेड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग से एग्रीकल्चर फार्म में सड़क के लिए 24.15 लाख रुपये, एल/आर से रेलवे गोदाम शेड तक सड़क के लिए 27.56 लाख रुपये, कंवरपुरा से शेरपुरा मोड तक सड़क के लिए 19.07 लाख रुपये, फूलकां से चाडीवाल सड़क के लिए 2.59 करोड़ रुपये, नेजियाखेड़ा से अली मोहम्मद सड़क के लिए 18 लाख रुपये, नटार से सिरसा-जमाल सड़क के लिए 71.57 लाख रुपये, खाजाखेडा के सामने सड़क के लिए 27.36 लाख रुपये, शहीदांवाली से चौबुर्जा सड़क के लिए 30.58 लाख रुपये और शेरपुरा ने कैरांवाली सड़क के लिए 3.79 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। जिनके लिए टेंडर लगाकर जल्द ही वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed