{"_id":"5d1d13448ebc3e3c797c5227","slug":"156218654110-sirsa-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एफ ब्लॉक में दस दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के एफ ब्लॉक में दस दिन से नहीं आया पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। शहर में एफ ब्लॉक में पिछले दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। समस्या से अवगत कराने के बाद भी न तो जनस्वास्थ्य विभाग और न ही हुडा विभाग के अधिकारी एफ ब्लॉक के लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। उन्होंने प्रशासन से पानी की समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
एफ ब्लॉक में रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले दस दिनों से उनके ब्लाक में पानी नहीं आ रहा है। घर में इस्तेमाल करने के लिए पैसे देकर पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है। मकान नंबर 198 के निवासी सुरेश रोहिला ने बताया कि दस दिनों से पानी की समस्या आ रही है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक में मकान नंबर 185 से लेकर 205 तक किसी के भी घर में पानी नहीं आ रहा है। सुरेश रोहिला ने बताया कि उन्होंने काफी बार जनस्वास्थ्य विभाग तथा हुडा को इसकी शिकायत की है। लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। सभी लोगों को घर में प्रयोग के लिए पैसे लगाकर टैंकर मंगवाया जाता है। एफ ब्लाक निवासी रमेश मेहता तथा खजान चंद कंबोज नेे बताया कि गर्मी के समय में पानी की जरूरत बहुत ज्यादा होती है। हमें यहां पर पानी को बचा बचा कर प्रयोग करना पड़ रहा है। इससे ना तो घर की जरूरत पूरी होती और ना ही किसी काम में पानी का प्रयोग किया जा सकता। जनस्वास्थ्य विभाग और हुडा विभाग को कई बार पानी की समस्या का समाधान करने की शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। हमें पैसे देकर पानी को खरीदना पड़ रहा है।