{"_id":"5d1d133a8ebc3e3c9b2622d1","slug":"15621865312-sirsa-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि सामग्री बेचने वालों को करवाया जाएगा कैप्सूल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि सामग्री बेचने वालों को करवाया जाएगा कैप्सूल कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग राज्य में कृषि सामग्री उपलब्ध करवाने वाले सभी विक्रेताओं को दो दिन का एक कैप्सूल कोर्स करवाएगा। ये कोर्स सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। यह कोर्स संबंधित जिला के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा शनिवार व रविवार को जिला या खंड स्तर पर करवाया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बाबू लाल ने बताया कि प्रदेश में किसानों को गुणवत्ता का खाद, बीज व दवाएं उपलब्ध करवाने में कृषि सामग्री विक्रेता का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि किसानों का सीधा संपर्क इनपुट डीलर से होता है। इसलिए इनपुट विक्रेता को कृषि इनपुट से संबंधित पूर्ण ज्ञान होना अति आवश्यक है।
हरियाणा सरकार ने भारत सरकार के निर्देशन पर तीन प्रकार के कोर्स करवाने का निर्णय लिया है। यह कोर्स जुलाई-अगस्त में पूरा किया जाना है। इसमें से एक कोर्स 2 दिन का शनिवार व रविवार को होगा। दूसरा कोर्स 15 दिन का तथा तीसरा कोर्स 48 सप्ताह का होगा। जो सिर्फ रविवार के दिन होगा। ये कोर्स हैदराबाद के सहयोग से हमेटी (हरियाणा एग्रीकल्चर मैनेजमेंट एंड एजूकेशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) जींद द्वारा आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए 50-50 दुकानदारों का एक बैच होगा। जिसमें सभी दुकानदारों को तीन हजार रुपये डीडी निदेशक, हमेटी, जींद के नाम देय होगा। दूसरा कोर्स 15 दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन है जो सिर्फ खाद विक्रेताओं के लिए है। जिसकी फीस 12 हजार 500 रुपये रखी गई है। दुकानदार का मैट्रिक पास होना जरूरी है। इस कोर्स के बाद ही खाद का लाइसेंस लिया जा सकता है। तीसरा कोर्स 48 सप्ताह का होगा इसके लिए कक्षा रविवार को लगेगी। जिसकी फीस 20 हजार रुपये रखी गई गई है यह कोर्स पहले से लाईसेंस शुदा (खाद, बीज व कीटनाशक) विक्रेता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला के उप निदेशक कृषि एंव किसान कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते है।