फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आंधी से गिरे 300 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर, रातभर रहा ब्लैक आउट

आंधी से गिरे 300 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर, रातभर रहा ब्लैक आउट

Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
आंधी से गिरे 300 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर, रातभर रहा ब्लैक आउट
सिरसा। सोमवार रात को दस बजे सिरसा में आई आंधी और बारिश के कारण जिले में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में कुछ हिस्सों में करीब 11 घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। ग्रामीण एरिया ही नहीं बल्कि शहर के अनेक इलाकों में भी रातभर ब्लैक आउट की स्थिति रही। हालांकि सुबह बिजली निगम के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शहर में करीब सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। लेकिन कल्याण नगर में दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं अंधड़ के कारण चोपटा, सिरसा के रानियां रोड की सड़कों पर पेड़ गिर गए। जिससे कि रात को यातायात अवरुद्ध हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की रात 10 बजे बरसात के साथ तेज तूफान आया। इससे शहर की सड़कों पर भी पानी भर गया। अधंड़ के कारण पेड़ गिर गए। माधोसिंघाना सब डिविजन और चोपटा सब डिविजन में करीब 300 से अधिक बिजली के खंभे गिर गए। 132केवी बेगू बिजलीघर की चार किलोमीटर लंबी लाइन में 70 खंभे नीचे आ गिरे। आंधी की वजह से 10 बिजली के ट्रांसफार्मर भी नीचे आ गिरे। जिसके कारण निगम को भारी नुकसान हुआ है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के शिकायत केंद्र पर सोमवार रात दस बजे से लेकर मंगलवार दोपहर एक बजे तक करीब 350 शिकायतें आ गई। जिसमें से अधिकतर तारें टूटने, फ्यूज उड़ने की हैं।
विज्ञापन


बाजेकां में पेड़ के गिरने से कटड़ी मरी
गांव रंगड़ी में पशु बाड़े के लिए बनाया गया शैड उड़ गया। इसकी छत एक एकड़ दूर जाकर गिरी। इसे 10 दिन पहले ही बनाया गया था। इसी प्रकार गांव बेगू में शेड तीन एकड़ दूर जाकर गिरा। इस शेड का निर्माण प्याज के स्टॉक के लिए किया गया था। शेड की छत पाइपों के साथ उड़ गई, जिसके कारण स्टॉक किया हुआ प्याज भी खराब हो गया। वहीं बाजेकां में कटड़ी पर पेड़ गिरने से उसकी मौत हो गई। कंगनपुर रोड स्थित भारत नगर की गली नंबर-एक में सोमवार रात को आसमानी बिजली गिरने से मकान की दीवार ढह गई। परिवार के सदस्य आंधी शुरू होने पर घर के भीतर चले गए थे। बिजली गिरने से दीवार ही ढही, ज्यादा कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बिजलीघरों में हुआ अंधेरा
आंधी-तूफान की वजह से एक साथ सात बिजलीघरों में अंधेरा पसर गया। इन बिजलीघरों से जुड़े गांवों की सप्लाई भी ठप हो गई। रात्रि में आंधी की वजह से 132 केवी बेगू बिजलीघर, 132 केवी मेला ग्राउंड, 132 केवी रामनगरिया, 132 केवी सिकंदरपुर, 33 केवी चौपटा, 33 केवी जमाल और 33 केवी कागदाना की सप्लाई ठप्प हो गई। 132 केवी बेगू बिजलीघर को विद्युत आपूर्ति करने वाली टावर की तार टूट गई थी। 132 केवी बिजली घर सुबह 11 बजे चालू हुआ।

एसडीओ ने वोडाफोन को लिखा पत्र
शिकायत केंद्र में शिकायत दर्ज करने वाले कर्मचारी भी परेशान हैं। कॉल के दौरान यदि लाइन व्यस्त है तो भी शिकायत केंद्र के नंबर पर रिंग जा रही होती है। शिकायत करने वाले उपभोक्ता को कॉल वेटिंग का पता नहीं चल रहा। जिस कारण उपभोक्ता शिकायत केंद्र में आकर कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त करते हैं कि वे फोन काट देते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए बिजली निगम के एसडीओ ने वोडाफोन कंपनी को पत्र भी लिखा है। लेकिन कंपनी ने अभी इस तकनीकी खामी को दूर नहीं किया।


कहां कितनी हुई बारिश
सिरसा 15एमएम
रोड़ी 05 एमएम
नहराना 03 एमएम
झंडा 05 एमएम

आंधी की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है और विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। करीब 300 बिजली के खंभे टूट गए हैं। माधोसिंघाना फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए टीम सोमवार रात्रि से ही फील्ड में लगी हैं। बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
- रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed