{"_id":"5d1b9ff48ebc3e3c671b4288","slug":"15620914851972-8-sirsa-news154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की पहली कट ऑफ लिस्ट रही 72.8 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल की पहली कट ऑफ लिस्ट रही 72.8 प्रतिशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राजकीय कन्या महाविद्यालय व नेशनल कॉलेज में मंगलवार को दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट लगी। सुबह नौ बजे ही दोनों कॉलेजों के प्रांगण में लिस्ट में नाम देखने को लेकर छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार रात को दस बजे ही डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा पहली सूची में नाम आने वाले छात्रों को एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया था। लेकिन मंगलवार सुबह दोनों कॉलेजों में सूची में अपना नाम देखने के लिए काफी संख्या में छात्र पहुंचे।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में पहली सूची में 525 छात्रों के नाम आए हैं। इसमें से पहले दिन करीब 98 छात्रों ने फीस भरी। डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा फीस का भुगतान पूरी तरह से कैशलेस था। लेकिन कई विद्यार्थियों द्वारा अपनी लॉग इन आइडी से भुगतान न करके कॉलेज द्वारा बने डेस्कों पर जाकर आरटीजीएस फॉर्म की सहायता फीस का भुगतान कर रहे थे। इस फॉर्म की सहायता से आप किसी भी बैंक मे जाकर फीस का भुगतान कर सकते हैं। यह प्रक्रिया भी पूरी तरह कैशलेस होगी।
छात्र प्रयोग नहीं कर रहे पे नाऊ का विकल्प
छात्रों द्वारा फीस के भुगतान करने के लिए पे नाऊ का विकल्प प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अधिकतर छात्र फीस का भुगतान करने के लिए कॉलेजों में आ रहे है। यहां से वे आरटीजीएस फॉर्म लेकर बैंकों या कैफे से फीस का भुगतान कर रहे हैं। फीस का भुगतान वह किसी भी बैंक से कर सकते हैं जिसकी रसीद बाद में उन्हें कॉलेज में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
पहली कट ऑफ लिस्ट
राजकीय कन्या महाविद्यालय की पहली कट आफ
कक्षा, एआईडी, जनरल, ईडब्लूएस, एससी, बीसीए, बीसीबी श्रेणी में
बीए, 87.4, 79.8, 48.2, 70.8, 73.6, 56.6
बीकॉम, 88.4, 47.0, 47.0, 50.2, 67.8, 50.0
राजकीय नेशनल कॉलेज की कट ऑफ लिस्ट
कक्षा, एआईजी, जनरल, ईडब्लूएस,एससी, बीसीए, बीसीबी
बीए, 84.2, 74.4, 48.4, 64.0, 65.6, 44.2
बीकॉम, 91.8, 79.4, 60.8, 51.6, 67.4, 50.4
नॉन मेडिकल, 88.0, 78.2, 53.0, 54.4, 68.6, 61.8
कंप्यूटर साइंस 81.6, 69.2, 64.4, 52.8, 61.8 , 0
मेडिकल 85.0, 74.6, 62.2, 56.2, 66.4, 72.8
जिन छात्रों को फीस भरने में कोई समस्या आ रही है व संबंधित कॉलेज में जाकर आरटीजीएस फॉर्म के माध्यम से फीस का भुगतान कर सकता है। फीस से संबंधित अगर कोई और समस्या आती है तो हमारे पास ऑफ लाइन फीस लेने का विकल्प भी मौजूद है। कोई मुश्किल आने पर ही इस विकल्प का प्रयोग किया जाएगा।
- विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा।