फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीमेंट से भरे ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच की मौत

सीमेंट से भरे ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच की मौत

Tue, 02 Jul 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीमेंट से भरे ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के पांच की मौत
बडागुढ़ा (सिरसा)। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर रविवार रात्रि 11 बजे गांव साहुवाला-प्रथम से पन्नीवाला मोटा के मध्य सीमेंट से भरे ट्रक व कार के बीच हुई भिड़ंत में नव दंपति सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।
विज्ञापन

सूचना पाकर बडागुढ़ा थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है। मृतकों में शामिल घनश्याम दास और शिल्पा की महज तीन दिन पूर्व ही शादी हुई थी। मृतक घनश्याम के बड़े भाई विकास बंसल, पत्नी शीनू, बेटी भव्य की भी मौत हो गई। मृतकों का डबवाली अनाज मंडी में आढ़त का काम था। मंडी डबवाली निवासी विकास बंसल अपनी पत्नी शीनू, बेटी भव्य, भाई घनश्याम व उसकी पत्नी शिल्पा के साथ स्विफ्ट कार मेें सवार होकर रविवार को घनश्याम के ससुराल फतेहाबाद में गए हुए थे। घनश्याम दास की 27 जून को ही शादी हुई थी। शादी के बाद की रस्म पूरी करने के बाद उक्त लोग रात को ही वापस डबवाली केे लिए चले थे। कार सवार लोग गांव साहुवाला-प्रथम से पन्नीवाला मोटा के मध्य पहुंचे तो कार आगे जा रहे ट्राले के पिछले हिस्से से जा टकराई। ये हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 40 वर्षीय विकास, 34 वर्षीय शीनू बंसल, 11 वर्षीय बेटी भव्य व 30 वर्षीय घनश्याम दास, 28 वर्षीय शिल्पा सहित पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालकों ने कार में फंसे विकास व घनश्याम दास को बाहर निकालकर ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- कृष्ण लाल, थाना प्रभारी बडागुढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed