{"_id":"5d0fc1a78ebc3e79f315d251","slug":"156131368615-sirsa-news26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू करने के लिए पांच विभागों से मांगी एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू करने के लिए पांच विभागों से मांगी एनओसी
विज्ञापन
सिरसा। शहर में प्रस्तावित स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर परिषद ने पांच विभागों से एनओसी मांगी है। इसके लिए नगर परिषद ने सभी पांच विभागों को पत्र जारी किया है। ताकि एनओसी मिलते ही आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम शुरू किया जा सकें। हालांकि यह प्रोजेक्ट सितंबर 2019 में पूरा होना है।
ऐसे में ठेकेदार के पास केवल प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए चार महीने शेष हैं। लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। पहले इस प्रोजेक्ट के ले आउट प्लान में आरसीसी कलेक्टिंग टैंक को नगर परिषद की खैरपुर वाली जमीन में निर्माण किया जाना था। लेकिन अब कलेक्टिंग टैंक को खैरपुर स्थित सिंचाई विभाग की जमीन में बनाया जाएगा, क्योंकि वहां पर जनस्वास्थ्य विभाग के सीवरेज कलेक्टिंग टैंक भी है।
शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाना है। शहर के बाल भवन, बस स्टैंड और हिसार रोड पर इसके लिए पाइप लाइन दबाई जानी है। इसके लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया, पीडब्लूडी, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी है। क्योंकि इन विभागों की भूमि से ही स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम की पाइप लाइन डाली जानी है। नगर परिषद ने इन विभागों से पत्र लिखकर कहा है कि वे बीटी बिल भी साथ ही भेज दें, ताकि खुदाई का काम जल्दी शुरू किया जा सके और सड़क की खुदाई के बिल का भुगतान तुरंत ही किया जा सके। नप ने सिंचाई विभाग को पत्र में लिखा है कि खैरपुर स्थित सिंचाई विभाग के पास आरसी कलेक्टिंग टैंक के लिए भी जगह चाहिए। साथ ही दिल्ली पुल पर सिंचाई विभाग की अधीन आने वाली नहर से भी पाइप लाइन को पार किया जाना है।
विज्ञापन
अक्तूबर 2018 में मंजूर हुआ था प्रोजेक्ट
अमृत योजना के तहत आठ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का सर्वे टेंडर लेने वाली एजेंसी ने 27 दिसंबर 2018 को किया था। जबकि यह प्रोजेक्ट का टेंडर अक्तूबर 2018 में हुआ था। प्रोजेक्ट की डेडलाइन सितंबर 2019 है। यह प्रोजेक्ट नगर परिषद सिरसा और जनस्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट में बाल भवन, बस स्टैंड, खैरपुर एरिया, बरनाला रोड पर रिहायशी कालोनियों को जोड़ा जाएगा। ताकि इन क्षेत्रों मे बरसात होने पर पानी जमा न हो। यह पानी सिंकदरपुर गांव के पास रंगोई नाले में ले जाया जाएगा। अभी तक शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पंपों का सहारा लिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब आठ किलोमीटर लंबी लाइन डाली जाएगी जो कि करीब दस फुट गहरी होगी।
पांच विभागों से एनओसी लेने के लिए पत्र भेज दिए गए हैं। साथ ही उनसे बीटी बिल भेजने के लिए कहा है, ताकि सड़क खुदाई का काम शुरू किया जा सकें। प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
- निजेश, एमई, नगरपरिषद, सिरसा।