फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   46 लोगों को कुंडी कनेक्शन लगाते पकड़ा, आज भेजे जाएंगे नोटिस

46 लोगों को कुंडी कनेक्शन लगाते पकड़ा, आज भेजे जाएंगे नोटिस

Mon, 10 Jun 2019 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
46 लोगों को कुंडी कनेक्शन लगाते पकड़ा, आज भेजे जाएंगे नोटिस
सिरसा। बिजली निगम ने रविवार को जिले भर में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रखा। अभियान सुबह पांच बजे शुरू किया और करीब दस बजे तक चला। यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया। बिजली निगम पिछले दो दिनों से कुंडी कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। रविवार को पूरे जिले में 46 कुंडी कनेक्शन लगाते हुए लोगों को पकड़ा। पिछले दो दिनों में पूरे जिले में 160 बिजली चोरी के केस पकड़े गए है।
विज्ञापन

रविवार को बिजली चोरी के खिलाफ बिजली निगम ने सभी एसडीओ के नेतृत्व में टीमों का गठन करके बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया। शहर की विभिन्न कालोनियों में रविवार को भी करीब 13 कुंडी कनेक्शन पकड़े गए। शहर में एसडीओ रविंद्र कालीरमण के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। हालांकि रविवार को कुंडी कनेक्शन ही मिलें। इसी प्रकार से बिजली निगम के डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद सब डिवीजनों में एसडीओ के नेतृत्व में भी टीमों ने छापामारी की। सर्बर वन डिवीजन के तहत ऐलनाबाद, रानियां, डिंग सब डिवीजन में करीब 19 कुंडी कनेक्शन पकड़े। वहीं डबवाली डिवीजन में बिजली चोरी के 14 मामले पकड़े गए।
विज्ञापन

48 घंटे में भरने होंगे जुर्माने के पैसे, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर
जिन लोगों पर बिजली निगम ने चोरी के केस बनाए है। उन्हें पैसे जमा करवाने का करीब 48 घंटे का समय दिया जाता है। अब सोमवार को बिजली निगम इन सभी लोगों को बिजली चोरी के नोटिस भेजेगा। एक नोटिस की कॉपी आन लाइन ही हिसार स्थित पानी, बिजली चोरी के थाने में पहुंचेगी। यदि बिजली चोरी करने वाले 48 घंटे में पैसे जमा नहीं करवाएंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाएगी। बिजली निगम ने पिछले दो दिनों में करीब 160 बिजली चोरी के केस पकड़े हैं। अकेले सिरसा शहर में करीब 50 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों मीटर पर लगाई थी 500 ग्राम की चुंबक
बिजली निगम ने सबसे पहले झूंथरा धर्मशाला के सामने गली के एक मकान में इलेक्ट्रो मेकेनिकल बिजली मीटर को आधा किलो वजन की चुंबक से रोका हुआ था। बिजली निगम ने मीटर को उखाड़कर अपने कब्जे में लिया और मकान मालिक पर करीब डेढ़ लाख रुपये बिजली चोरी का जुर्माना किया। मकान मालिक ने जुर्माने की राशि भी निगम को अदा कर दी। विभाग के मुताबिक पूरे जिले में शनिवार को बिजली चोरी के करीब 112 केस पकड़े गए हैं। इनमें से सिरसा शहर में चोरी के करीब 35 केस शामिल हैं। विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर करीब 20 लाख रुपये जुुर्माना लगाया है।
कोट्स
पूरे जिले में बिजली चोरी के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया था। अभी जुर्माने का आंकलन किया जा रहा है। सोमवार को सभी को नोटिस भेजे जाएंगे।
गुलशन वधवा, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed