{"_id":"5cfc216ebdec22078c370dd2","slug":"156002749418-sirsa-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन के पहले दिन ही नहीं खुला पोर्टल, बिना रजिस्ट्रेशन के लौटे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन के पहले दिन ही नहीं खुला पोर्टल, बिना रजिस्ट्रेशन के लौटे विद्यार्थी
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज व राजकीय कन्या महाविद्यालय के शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 8 जून को पहले दिन जब विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाने राजकीय महिला विद्यालय और नेशनल कॉलेज पहुंचे तो उन्हें रजिस्ट्रेशन डेस्क से पता चला कि पंजीकरण पोर्टल पर तीन बजे तक चलेगा। इससे दाखिले के लिए पंजीकरण नहीं किया जा सकता। पंजीकरण के लिए तीन बजे के बाद आना होगा। बच्चे पंजीकरण न होने पर अपने साथियों व सहपाठियों को फोन कर रजिस्ट्रेशन न होने के बारे में जानकारी देने लगे। जिसके चलते पहले दिन नेशनल कॉलेज में पांच बच्चे व राजकीय महिला विद्यालय में 15 बच्चे ही पंजीकरण के लिए पहुंचे। बाद में शाम पांच बजे पोर्टल चल पड़ा।
नेशनल कॉलेज के ऑनलाइन एडमिशन के इंचार्ज विवेक गोयल ने बताया कि इस सत्र में शिक्षा विभाग की ओर से नए कोर्स व कई अन्य बदलाव किए गए है। जिन्हें पोर्टल पर अपलोड करने का काम किया जा रहा है। जिसके कारण यह समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुविधा के लिए ही कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाए है। ताकि बच्चे बाहर साइबर कैफे में अधिक पैसे देने की बजाए कॉलेज में लगे हेल्प डेस्क से पंजीकरण करवाए। उन्होंने कहा कि हमें पता है पोर्टल से संबंधित समस्या आ रही है। हम इस समस्या के बारे में डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन से बात की है, उनकी पूरी टीम इस समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। जैसे ही अपडेट पूरा हो जाएगा वैसे ही हम बच्चों के दाखिले के लिए पंजीकरण शुरू कर देंगे। पोर्टल पर रविवार सुबह तक अगर अपडेट हो जाता है तो हम रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्प डेस्क खुले रखेंगे।
कॉलेज हेल्प डेस्क से ही करवाए रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन एडमिशन इंचार्ज विवेक गोयल व राजकीय महिला विद्यालय प्राध्यापक के के डुडी ने कहा कि साइबर कैफे से पंजीकरण करवाने की बजाए कॉलेज में लगे हेल्प डेस्क से एडमिशन करवाए। ताकि पंजीकरण के दौरान होने वाली गलतियों को कम किया जा सके। हेल्प डेस्क में रजिस्ट्रेशन के दौरान अगर कोई गलती होती है तो उसे कॉलेज प्रशासन के द्वारा ठीक करवाया जाएगा। अगर बाहर से रजिस्ट्रेशन करवाते वक्त कोई गलती हो जाती है तो उसे बच्चे अपने स्तर पर ठीक करवाएंगे। उसमें कॉलेज प्रशासन उनकी कोई मदद नहीं करेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
पोर्टल उपडेट के कारण साइट पर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका। इस मामले में हमारी बात डायरेक्टर ऑफ हायर एजुकेशन से हुई है। उनकी पूरी टीम पोर्टल में अपडेशन को लेकर तेजी से काम कर रही है। अपडेट होते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। एडमिशन की जानकारी के लिए छात्र 9499177902 पर भी पूछताछ कर सकते हैं।
महेंद्र प्रदीप, ओवर ऑल इंचार्च, ऑनलाइन एडमिशन
बॉक्स
पोर्टल पर कोई अपडेट चल रहा है। जिसके चलते दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सका। पोर्टल पर अपडेट खत्म होते ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पोर्टल अपडेट से हुई रूकावट के चलते कॉलेज में रविवार को भी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
केके डूडी, प्राध्यापक , राजकीय कन्या महाविद्यालय