फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   नियम 134ए के तहत दूसरी सूची का परिणाम जारी

नियम 134ए के तहत दूसरी सूची का परिणाम जारी

Sun, 09 Jun 2019 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए के तहत दूसरी सूची का परिणाम जारी
सिरसा। नियम 134ए के तहत निजी स्कूलों में किए गए आवेदनों का परिणाम शनिवार को शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग ने सात जून को परिणाम ना देकर आठ जून शनिवार को सुबह ही बच्चों के फोन पर मैसेज के द्वारा परिणाम भेज दिया। बच्चे 17 जून तक अपने दाखिले करवा सकते हैं। हालांकि इस बार अभिभावकों को हिदायत दी गई थी कि अगर कोई भी अभिभावक गलत स्कूल भरता है अथवा किसी अभिभावक के द्वारा त्रुटि पाई जाती है तो इसके बाद किसी की भी सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

नियम 134 ए के तहत शिक्षा विभाग ने तीन जून से छह जून तक निजी स्कूलों में अभिभावकों से आवेदन भरवाए थे। विभाग ने जब पहली सूची का परिणाम जारी किया था तो उसमें 985 बच्चों को स्कूल अलॉटमेंट का कोई मैसेज नहीं आया था। इसके बाद अभिभावक दूसरी सूची का इंतजार करते रहे। लेकिन एक महीने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने बताया कि अभिभावकों को दोबारा निजी स्कूलों में आवेदन तीन जून से छह जून तक करने होंगे। दूसरी सूची का इंतजार कर रहे अभिभावकों ने दूसरी बार निजी स्कूलों में आवेदन किए। शिक्षा विभाग ने अनुमानित बताया था कि वह तीन जून से छह जून तक बच्चों के आवेदन लेकर अगले ही दिन सात जून को परिणाम घोषित कर देंगे।
विज्ञापन

अभिभावक सुनीता ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे का दूसरी सूची में जीआरजी स्कूल के लिए आवेदन किया था। शनिवार सुबह ही उनको मैसेज मिला की उनके बच्चे का जीआरजी स्कूल में दाखिला हो गया है। अभिभावक पूजा ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे तुषार का आवेदन सतलुज पब्लिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम में किया था। लेकिन गलती से किसी गांव के सतलुुज पब्लिक स्कूल हिंदी माध्यम में हो गया। यह मैसेज सुबह अभिभावकों को मिला था। इसलिए अब वह एक साल के बाद ही नियम 134ए के लिए दोबारा प्रयास करेंगे। ब्लॉक नोडल अधिकारी अशोक ढिल्लों ने बताया कि उनके पास अभिभावकों के सुबह से काफी मैसेज आ चुके हैं। जो बीईओ कर्मचारियों की मेहनत की सराहना कर रहे हैं। अशोक ने बताया कि इस बार बच्चों को परेशानी बहुत ही कम आएगी। इस बार अभिभावकों को हिदायत थी कि अगर कोई भी त्रुटि पाई जाती है तो इसके जिम्मेदार अभिभावक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 2654 बच्चों ने दी थी परीक्षा
जिले में 14 अप्रैल को परीक्षा के दौरान 2654 बच्चे पास हुए थे। जिसमें से एक 1669 बच्चों को पहली सूची में ही स्कूल अलॉट कर दिए गए थे। बाकी बचे 985 बच्चे दूसरी सूची के लिए प्रतीक्षा करने लगे। इस पर विभाग ने एक महीने के बाद बच्चों से तीन से छह जून तक आवेदन भरवाने शुरू कर दिए।

कॉट्स----
अभिभावकों तथा बच्चों को सुबह ही मैसेज के द्वारा दूसरी सूची की सूचना भेज दी गई है। इस पर अभिभावकों या बच्चों की कोई समस्या अभी तक सामने नहीं आई है। लगभग अभिभावकों को मैसेज मिल चुका है। अगर किसी के पास नहीं आया है तो वह थोड़ा समय इंतजार करें उन्हें विभाग के द्वारा मैसेज भेज दिया जाएगा। अनुमानित है कि जिन बच्चों को स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं वे बच्चे 17 जून तक अपना दाखिला करवा लें। सभी स्कूलों को हिदायत दी गई है कि जिस भी बच्चे को जो स्कूल अलॉट किया गया है वह उसमें दाखिला करें।
-सुशील शर्मा, जिला नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed