फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1559 students gave the foundation level-2 examination in the city, 53 remained absent

Sirsa News: शहर में 1559 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल- 2 की परीक्षा, 53 रहे अनुपस्थित

Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 22 Feb 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
1559 students gave the foundation level-2 examination in the city, 53 remained absent
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिका जांचते जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार व उपस्थित
सिरसा। जिला मुख्यालय पर बुधवार को बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान शहर के तीन परीक्षा केंद्र पर 1559 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 53 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। वहीं, डीईओ सहित विकल्प फाउंडेशन की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। मिशन के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रतियोगिताओं जैसे एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के लिए तैयारी करवाई जाएगी। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी पीएचडी तक छात्रवृति पाने के हकदार हो जाते हैं। विद्यार्थियों के चयन के लिए दो लेवल में परीक्षा ली जाती है। जिले में प्रथम लेवल की परीक्षा 10 फरवरी को हुई। इसमें 4669 बच्चों ने भाग लिया। 19 फरवरी को लेवल-1 का परिणाम घोषित किया गया। इसमें 1612 बच्चे पास हुए। इन बच्चों की लेवल-2 की परीक्षा बुधवार को शहर के तीन केंद्रों पर हुई। यह परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 1559 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 53 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ नीरज पाहुजा सहित विकल्प फाउंडेशन की टीम ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-
इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा,
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर सिरसा

विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग करेगी टीम
बुनियाद परीक्षा के बाद विद्यार्थियों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को बुनियाद के तहत मिलने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। विकल्प टीम विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ उनकी काउंसिलिंग भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुनियाद कार्यक्रम राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस बार जिला से 1559 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा दी है। अगले सप्ताह तक विद्यार्थियों का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। - डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ व नोडल अधिकारी बुनियाद ।


वर्जन
मिशन बुनियाद, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचना है। इसे विद्यार्थियों की नींव तैयार करके पूरा किया जा सकता है। -संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed