फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आठ निजी स्कूलों में से तीन में गाइडों से दसवीं के छात्रों को करवाई जा रही थी पढ़ाई

आठ निजी स्कूलों में से तीन में गाइडों से दसवीं के छात्रों को करवाई जा रही थी पढ़ाई

Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आठ निजी स्कूलों में से तीन में गाइडों से दसवीं के छात्रों को करवाई जा रही थी पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष की विशेष उड़न दस्ते ने बुधवार को शहर के आठ निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक चला। टीम में नगोकी स्कूल के प्रिंसिपल प्यारा सिंह, गुरदीप सिंह लेक्चरर नगोकी और महिला सदस्य अध्यापिका जतिंद्र कौर उपस्थित थीं।
टीम ने सुबह से दोपहर तक करीब आठ स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें तीन प्राइवेट स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर की गाइड से बच्चों को पढ़ाते हुए अध्यापक मिलें। एक निजी स्कूल में दीपक और एमबीडी की गाइडों से बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। तो दूसरे स्कूल में सुपर और सुशील प्रकाशन की पुस्तकें मिलीं। सुपर और सुशील प्रकाशन ने शिक्षा बोर्ड की नौंवी और 10 की पुस्तकों की हूबहू नकल की हुई है। तीसरे स्कूल में इंग्लिश की गाइड से दसवीं कक्षाओं को पढ़ाया जा रहा था। विशेष उड़न दस्ते के सदस्य गुरदीप सिंह ने कहा कि बाकी पांच स्कूलों में शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यपुस्तकों से अध्यापक पढ़ाते हुए मिलें। जो कि पिछले वर्ष में औचक निरीक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट बोर्ड अध्यक्ष को सौंपेंगे।
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ औचक निरीक्षण
टीम ने शाहपुर बेगू स्थित गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जीएसएस महावीर दल हाई स्कूल, डीवी विद्यानिकेतन स्कूल, मिनर्वा हाई स्कूल, आरके नेहरू पार्क सीनियर स्कूल, जयभारत हाई स्कूल, यादव बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed