{"_id":"5ad3beb74f1c1b57098b4c62","slug":"151523826359-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ी सिरसा से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में तीन खिलाड़ी सिरसा से
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। बांग्लादेश में होने वाले व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है जिसमें तीन खिलाड़ी हरियाणा के जिला सिरसा से हैं।
इनमें जगरूप संधु पनिहारी, सुखवंत सिंह डिंग रोड और रमेश कंबोज खारियां शामिल हैं। अपनी अथक मेहनत से ही उनका चयन भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में हुआ है। भारत की यह 15 सदस्यीय टीम बांग्लादेश के ढाका में आगामी तीन से 10 मई तक होने वाली व्हीलचेयर क्रिकेट एशिया कप चैंपियनशिप में भाग लेगी। हरियाणा एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत शर्मा भारतीय टीम के साथ बांग्लादेश जाएंगे। हरियाणा टीम के बॉलिंग कोच राजेंद्र मंडल ने कहा कि उनकी टीम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी है और उनका प्रदर्शन अतुलनीय रहेगा।