फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   15 teams of Education Department inspected 33 centers before HCS exam, submitted report

एचसीएस की परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की 15 टीमों ने 33 केंद्रों का किया निरीक्षण, सौपी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
15 teams of Education Department inspected 33 centers before HCS exam, submitted report
सेंटर सुपरीडेंट कृष्ण बैनीवाल के साथ निरीक्षण करते डीएमएस नीरज पहुजा व सूरजभान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में आगामी 12 सितंबर को एचसीएस की परीक्षा होगी। जिसमें 33 परीक्षा केंद्रों पर 7920 परीक्षार्थी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। परीक्षा से पहले शिक्षा विभाग की 15 टीमों ने जाकर केंद्रों पर निरीक्षण किया और रिपोर्ट को विभाग को जमा करवाया।
विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग पंचकूला की ओर से आयोजित एचसीएस (एक्स.ब्रांच) व अलाइड सर्विसेज प्रिलिमिनरी की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर व्यवस्था जैसे बैच, शौचालय, कमरे में पंखे, दिवार घड़ी, लाइट, सीसीटीवी व जैमर का जायजा लेने के लिए मंगलवार को जिला शिक्षा विभाग की 15 टीमों ने जाकर 33 परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग में जमा करवाई।
विज्ञापन

हरियाणा लोक सेवा आयोग पंचकूला की ओर से आयोजित एचसीएस (एक्स.ब्रांच.) व अलाइड सर्विसेज प्रिलिमिनरी की लिखित परीक्षा 12 सितंबर को रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक और सांयकालीन परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों का सुबह 8 बजे व शाम को 1 बजे रिपोर्टिंग टाइम होगा। 9 बजे व शाम 2 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। एंट्री से पहले मैटल डिटेक्टर जांच से गुजरना होगा और सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा को लेकर सुरक्षा भी मजबूत की जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए बस स्टैंड पर चस्पा होंगे मैप, लगेंगे बैनर
12 सितंबर को जिला में एचसीएस (एक्स. ब्रांच.) व अलाइड सर्विसेज प्रिलिमिनरी की लिखित परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रात:कालीन सत्र में 10 बजे और सायंकालीन सत्र में 3 बजे का बैच होगा। परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए बस स्टैंड परिसर में बैनर के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की जानकारी व मैप चस्पा किया जाए। जिनकी सहायता से परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर आसानी से पहुंच सकेंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से 15 टीमें परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर रिपोर्ट जमा करवाई है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर अगर कोई परेशानी है तो उसे परीक्षा से पहले दुरुस्त करवाया जाएगा।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed