फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गणतंत्र दिवस से दिन-रात रोशन रहेंगे जिले के सभी गांव

गणतंत्र दिवस से दिन-रात रोशन रहेंगे जिले के सभी गांव

Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से दिन-रात रोशन रहेंगे जिले के सभी गांव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के गांवों को बिजली निगम की ओर से 24 घंटे बिजली का तोहफा मिलेगा। जिले के ग्रामीण क्षत्रों में पहले मुश्किल से आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई आती थी, लेकिन अब नए साल में सभी गांव 24 घंटे बिजली से रोशन रहेंगे।
जिले के 337 गांवों को दिनरात बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम की ओर से करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। बिजली निगम का गांवों में सुधारात्मक कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है। 90 प्रतिशत कार्य निगम की ओर से पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य के लिए 26 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिजली निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर की ओर से 24 घंटे बिजली सप्लाई का शुभारंभ करने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में म्हारा गांव-जगमग गांव योजना शुरू होने के बाद से ही जिले के अंदर बिजली क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। नवंबर 2017 तक बिजली निगम 60 गांवों को 24 घंटे रोशन करने में सफल हुआ। शेष गांवाें दिनरात रोशन करने के लिए निगम की ओर से युद्ध स्तर पर सुधारात्मक कार्य किया जा रहा है। निगम अधिकारियों और ठेकेदारों ने इस काम को 26 जनवरी से पहले पूरा करने के लिए जीजान झोक रखी है। गणतंत्र दिवस पर सिरसा जिले के सभी गांव 24 घंटे जगमगाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन लॉस हुआ कम
पहले ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन लॉस बहुत ज्यादा था, इसे कम करने के लिए बिजली निगम ने विशेष अभियान छेड़ा। जिन गांवों में लाइन लॉस 40 प्रतिशत से ज्यादा था, अब 15 प्रतिशत रह गया है। पंचायत चुनाव में बिजली निगम की एनओसी की शर्त ने बकाया राशि निकलवाने में काफी मदद की। गांवों को म्हारा गांव-जगमग गांव योजना में शामिल करके यहां 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

नहीं कर पाएंगे बिजली चोरी
नई तारें बिछाते समय निगम आर्म्ड केबल का इस्तेमाल कर रहा है। इस तार के ऊपर स्टील की लेस लगी हुई है। तार को कटर से काटने पर भी वो नहीं कटेगी, जिससे गांवों में तारों को काटकर कुंडी कनेक्शन लगाने की संभावना नहीं रहेगी। इससे न केवल बिजली चोरी रोकी जा सकेगी बल्कि लाइन लॉस पर भी काबू पाया जा सकेगा।

ठंड के कारण कार्य धीमा
इस समय गांवों में घरों से मीटर बाहर करने, नई तार बिछाने, नए खंभे लगाने का कार्य चल रहा है। मगर दो-तीन से तेज धुंध के साथ एकदम से ठंड बढ़ने के कारण कामकाज बाधित होने लगा है। कर्मचारी पूरे दिन में कुछ घंटे ही काम कर पा रहे हैं। अधिकतर गांवों में खंभे लग चुके हैं, जबकि उन पर तार खींचने और घरों से मीटर बाहर कर खंभों पर लगाने का काम अभी बाकी है। इसलिए अधिकारी 25 जनवरी को ही अंतिम तारीख मानकर काम पूरा करवाने में जुटे हुए हैं।


कुल गांव - 337
जिले में बिजली उपभोक्ता - 3 लाख 18 हजार
शहरी उपभोक्ता - 95 हजार
ग्रामीण उपभोक्ता - 2 लाख 23 हजार
कुल फीडर - 136

नए साल का तोहफा
26 जनवरी से सभी गांवों में शहरी तर्ज पर बिजली शुरू की जाएगी। आशा है कि बाकी बचा कार्य 25 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर काम को जल्द पूरा करने में जुटे हुए हैं। सरकार की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत सिरसा जिले के 337 गांवों में अब 24 घंटे बिजली रहेगी। सरकार का ये सिरसा जिलेवासियों को नए साल क ा सबसे बड़ा तोहफा है।
-पीके चौहान, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed