फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14.10 grams of heroin recovered from two brothers.

Sirsa News: दो भाइयों से मिली 14.10 ग्राम हेरोइन

Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
14.10 grams of heroin recovered from two brothers.
सिरसा। सब्जी मंडी पुलिस चौकी ने दो सगे भाइयों को 14 ग्राम 10 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनू उर्फ चूहा व रजत उर्फ काकू सरस्वती कॉलोनी सिरसा का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी चौकी पुलिस वीरवार को इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि सरस्वती कॉलोनी स्थित एक मकान में दो युवक हेरोइन का नशा कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को नशा करते काबू कर लिया। दोनों युवक रिश्ते में सगे भाई निकले। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 14.10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed