Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14 mm rain in the district, roads filled with water in the city

Sirsa News: जिले में 14 एमएम बारिश, शहर में सड़कों पर भरा पानी

Wed, 03 Jul 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
14 mm rain in the district, roads filled with water in the city
बारिश के बाद जनता भवन रोड पर भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में मंगलवार अल सुबह करीब तीन बजे मौसम का मिजाज बदला। तेज हवा के साथ बारिश हुई।जिले में पिछले 24 घंटों में 14 एमएम बारिश हुई है। शहर में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश ने जलभराव को लेकर किए गए प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर पानी भर गए। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मशीन लेकर सीवरेज के मैनहोल की सफाई करने में जुट गए। दुकानदार हाथों में वाइपर लेकर पानी निकासी करते नजर आए।
शहर में बारिश के बाद परशुराम चौक से आंबेडकर चौक के बीच, पुरानी कचहरी रोड पर फाटक के समीप, अग्रसेन कालोनी, हिसार रोड व अन्य स्थानों पर बारिश के कारण जलभराव हो गया। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी बारिश के पानी को निकालने में लगे हुए हैं। वहीं बारिश से किसानों को राहत मिली है। इसके साथ ही धान के रोपाई कार्य में भी तेजी आई है। हालांकि बारिश के बाद तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


रोड़ी में बारिश के दौरान करीब चार घंटे गुल रही बिजली
रोड़ी क्षेत्र में सोमवार रात को चार घंटे बारिश हुई। इसके चलते अनाजमंडी क्षेत्र में पानी भर गया। पानी निकासी के लिए लगाई गई जालियां पहले ही टूट गई थी। जिससे प्रशासन की व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश के दौरान बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई। बिजली कर्मचारी कृष्ण ने बताया कि रात को बारिश आने से सोमवार रात 2:10 से मंगलवार सुबह 6:15 बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रही। बारिश के कारण दो-तीन बिजली की केबल व 8-10 मीटर बॉक्सों में ब्लास्ट हुआ है। जिन्हें ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलियों की सफाई के टेंडर पर लगी रोक
शहर में पानी निकासी की सफाई का नगर परिषद की ओर से लगाया 44 लाख का टेंडर तकनीकी खामियों के चलते जिला नगर आयुक्त ने रोक लगा दी। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह सफाई शाखा के कर्मचारियों को साथ लेकर जीटी यानी पानी निकासी की जालियों की सफाई करवाए। इसके चलते जालियों की सफाई नहीं हो सकी है।

बरसाती डिस्पोजल में मिला सीवरेज का पानी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमानुसार बरसाती डिस्पोजल में सीवरेज के पानी को नहीं डाला जा सकता है। बरसाती पानी की निकासी नहरों और खेतों में की जाती है। मौजूदा समय में बरसाती पानी निकासी में सीवरेज का पानी मिक्स होकर घग्गर में डाला जाता रहा है। बारिश के दिनों में सीवरेज का पानी सड़कों में आता है और उसे बरसाती डिस्पोजल से पंप कर रंगाई नाले और घग्गर में डाला जाता है। जिसका प्रयोग किसान अपने खेतों में पानी के तौर पर करते हैं।



बारिश के पानी की निकासी के प्रबंधन किए हुए हैं। जहां पर सफाई नहीं हुई है सफाई करवाई जाएगी। बिजली कनेक्शन भी बरसाती डिस्पोजल पर जल्द ही लगवाया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है। - विक्की, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed