{"_id":"64624c1df5c0beab97076bd5","slug":"137-schools-in-haryana-upgraded-up-to-12th-cm-manohar-announced-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रदेश में 137 स्कूल 12वीं तक अपग्रेड, CM मनोहर ने की घोषणा, जन संवाद में ये रही मुख्य बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रदेश में 137 स्कूल 12वीं तक अपग्रेड, CM मनोहर ने की घोषणा, जन संवाद में ये रही मुख्य बातें
Mon, 15 May 2023 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 May 2023 08:43 PM IST
सार
सोमवार को मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 30 जून तक पीजीटी पंजाबी शिक्षकों की भर्ती की मांग आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सोमवार को सिरसा के रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव बणी में जनसंवाद कार्यक्रम में सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में तुरंत प्रभाव से 137 स्कूल अपग्रेड हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून तक पीजीटी पंजाबी शिक्षकों की भर्ती की मांग आयोग को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
इस गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल गांवों में जिन स्कूलों में 9वीं व 10वीं कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 100 थी, उनको सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपग्रेड किया जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार ने 5 किलोमीटर के दायरे में एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का प्रावधान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी परिवारों का परिवार पहचान पत्र बनाया है। यदि अब भी किसी परिवार का पीपीपी आईडी नहीं बना है तो वे तुरंत बनवा लें। पीपीपी से जहां परिवार को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तो वहीं ग्राम पंचायतों को भी आबादी के अनुसार ही ग्रांट मिलेगी।जन संवाद कार्यक्रम में अभ्यर्थियों ने पीजीटी पंजाबी शिक्षकों की भर्ती करवाने के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि 30 जून तक पीजीटी पंजाबी शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग की ओर से आयोग को मांग भेज दी जाएगी और भर्ती प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी। भम्भूर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने मिडिल स्कूल को हाईस्कूल में अपग्रेड करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने स्कूल द्वारा यदि मानदंड पूरे होंगे तो सरकार अपग्रेड करने पर विचार करेगी।
जनसंवाद के दौरान दिव्यांग ग्रामीण से मिलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
बणी गांव से कालांवाली तक बस को दिखाई हरी झंडी
रविवार को ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री ने बणी गांव से कालांवाली तक बस की घोषणा की थी। मात्र कुछ ही घंटों में सोमवार को घोषणा को मूर्तरूप मिल गया। मनोहर लाल ने सोमवार को बणी गांव से कालांवाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नवीनीकरण योजना के 80 हजार रुपये की राशि मंजूर
जन संवाद में कृष्णा देवी ने अपने घर की छत गिरने की शिकायत रखते हुए मरम्मत की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 80 हजार की राशि मंजूर की। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जन आवास योजना के दूसरे चरण में आवास के लिए आवेदन करने को भी कहा।
सिरसा से हनुमानगढ़ और सिरसा से संगरिया रूट पर चलेगी बस
ग्रामीणों ने सिरसा-बणी-हनुमानगढ़ तथा सिरसा-बणी-संगरिया रूट पर बस चलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमवार शाम से ही इन रूटों पर बस की सुविधा शुरू हो जानी चाहिए।
वर्तमान सरकार में बिना पर्ची-खर्ची के मिल रही हैं नौकरियां
कार्यक्रम में एक युवक ने वर्तमान राज्य सरकार की बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देने की प्रणाली को सराहनीय बताया। उसने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में उससे सरकारी नौकरी के लिए दलाल ने 7 लाख रुपये की डिमांड की थी, लेकिन मैंने नहीं दिए। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बिना सिफारिश बिना पैसे के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया।
सरकार ने रखा एक लाख सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य
ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार ने सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का जो काम किया है, वह बहुत सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक लाख सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 60 हजार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए हैं। अभी 40 हजार कनेक्शन और दिए जाएंगे। कार्यक्रम में गांव सादेवाला की सरपंच ने निजी व्यक्तियों द्वारा 60 एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जे की शिकायत रखी। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को आपराधिक गतिविधियों की जांच कर कार्रवाई करने तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को नियमानुसार जमीन का कब्जा वापस दिलाने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने नाईवाला खरीफ चैनल का 98 हजार बुर्जी से 1,29,000 बुर्जी तक विस्तार करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अध्ययन करवा रही है कि घग्घर में कितना पानी आता है, ताकि चैनलों में पानी का वितरण सही प्रकार से किया जा सके और डार्क जोन को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। गांव बणी में जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचने पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व, विधायक रामचंद्र कंबोज ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी रूप से मिल रहा है।