फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   134a-application start at 6300 seats

नियम 134ए के तहत जिले के 6300 सीटों के लिए आवेदन शुरू, 249 स्कूलों ने सीटों का डाटा अपडेट किया

Thu, 27 Feb 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
134a-application start at 6300 seats
शिक्षा निदेशालय ने नियम 134ए अंतर्गत 26 फरवरी से आवेदन लेने शुरू कर दिए है। इसी के साथ बच्चों के अभिभावकों द्वारा पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ जिले में अब 134ए के अंतर्गत पोर्टल पर अब स्कूलों की संख्या अब 230 से बढ़कर 249 स्कूल हो गई है। पोर्टल पूरी तरह से एक्टिव हो गया है। 134ए के पोर्टल पर पहले दिन पूरे हरियाणा में 160 बच्चों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और बीपीएल परिवार के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में दूसरी से 12वीं कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियम 134ए के पोर्टल पर बच्चों के दाखिले के लिए जिले के 249 स्कूलों ने पोर्टल पर अपनी सीटों का ब्योरा दिया है। अपलोड जानकारी के अनुसार 6300 सीटें नियम 134ए के लिए उपलब्ध हैं जिन पर अभिभावक अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे अधिक 883 सीटें दूसरी कक्षा के लिए खाली है। 134ए के दाखिले के लिए अभिभावक 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद 27 मार्च को प्रवेश परीक्षा देने के लिए योग्य बच्चों की सूची जारी होगी। 12 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा होगी, जिसके बाद 18 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला जाएगा। जिसके बाद अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले चयनित स्कूलों में दाखिला करवा सकेंगे।
विज्ञापन

स्कूल कोड और सीटों की संख्या की भी मिलेगी जानकारी
शिक्षा निदेशालय ने इस बार पोर्टल को भी अपडेट किया है। पंजीकरण करवाते समय अभिभावकों को स्कूल नाम के साथ-साथ स्कूल कोड और सीटों की संख्या के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इस जानकारी के आधार पर अभिभावक दाखिले के पंजीकरण करवाएं। यह जानकारी पिछले इस सत्र हुए दाखिले के लिए उपलब्ध नहीं थी। जिसके कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें बीते वर्ष अभिभावकों को स्कूलों के कोड के बारे में जानकारी न होने के कारण अन्य स्कूलों में दाखिले हो गए थे। जिसपर अभिभावक ने उपायुक्त तथा जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपे थे। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों के दाखिले उन स्कूलों में नहीं करवाए थे। इस बार भी अभिभावकों को आवेदन करते समय स्कूल का नाम न देखकर अपने पसंद के स्कूल का कोड जानकर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म अपलोड करते समय रखें ध्यान
नियम 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। अभिभावक फार्म भरवाते समय ध्यान रखें की फार्म अपडेट करते समय कोई गलती न हो। ऑनलाइन फार्म में अगर कोई गलती होती है तो बच्चे को 27 मार्च की सूची से बाहर निकाल दिया जाएगा। अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाते समय ध्यान रखें कि फार्म पूरे भरें, स्कूलों का चयन करते समय स्कूल कोड की जरूर जांच करें और स्कूल चयन करते समय जिस कक्षा में दाखिला करना है उसकी सीटों की जांच कर लें।

ब्लॉक-- स्कूलों की संख्या
सिरसा 64
चोपटा 27
बढ़ागुढा 19
रानियां 25
डबवाली 45
ओढ़ां 31
ऐलनाबाद 38
कक्षा, सीटों की संख्या
दूसरी 883
तीसरी 742
चौथी 337
पांचवीं 610
छठी 561
सातवीं 587
आठवीं 576
नौंवी 550
दसवीं 632
11वीं 418
12वीं 404
शिक्षा निदेशालय द्वारा पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। बीपीएल और ईडब्लूएस परिवारों के बच्चे जो दूसरी से 12वीं कक्षा में पढ़ते हो, पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अभिभावक पंजीकरण करवाते समय स्कूल कोड का जरूर ध्यान रखे।
-सुशील शर्मा, नोडल अधिकारी नियम 134ए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed