फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बस सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

बस सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बस सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बस सुविधा को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

विधायक भी ग्रामीणों को समर्थन देकर धरने पर बैठे
कालांवाली।
क्षेत्र के गांव चकेरियां में ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नक्षतर सिंह के नेतृत्व में वीरवार को गांव के बस अड्डा पर कालांवाली ओढा रोड पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की सूचना मिलने पर कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए धरने पर बैठे। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह स्कूल के समय और छुट्टी के समय बस की कोई सुविधा नहीं होती जिस कारण परेशानी होती है।
विधायक बलकौर सिंह ने कहा कि उक्त समस्या को लेकर वे भी कई बार रोडवेज विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन सरकार की नाकामी की के कारण अधिकारी जनता की समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ बच्चों को स्कूल जाने के लिए बस सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रही ऐसे में बच्चे शिक्षा कैसे ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक सामान विकास करवाने की बात कर रही है परंतु कालांवाली हलका आरक्षित होने के कारण इसके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या को लेकर लगभग तीन माह पूर्व आरटीओ केे सहायक सचिव ने भी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी थी और समस्या का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक समाधान हनीं होने पर ग्रामीणों को बच्चों सहित धरना देना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नक्षतर सिंह ने कहा कि प्रात: को करीब सात बजे स्कूल का समय है गांव के बच्चे ओढां और कालांवाली में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं, लेकिन स्कूल के समय दोनों तरफ कोई बस सुविधा न होने के कारण बच्चे स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाते जिस कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल के बच्चों ने कहा कि स्कूल के समय पर कोई बस सुविधा न होने के कारण वह अक्सर स्कूल समय पर नहीं पहुंच पाते जिस कारण अध्यापकों की डांट पड़ती है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। धरने की सूचना मिलने पर कालांवाली के नायब तहसीलदार रामचंद और कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे ग्रामीणों की समस्या सुनी। नायब तहसीलदार द्वारा उनकी समस्या का समाधान जल्दी करवाने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। विधायक बलकौर सिंह और ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया तो वे संघर्ष को तेज करेंगे। इस मौके पर सुखबीर सिंह, हलका प्रधान भरपूर गदराना, गुरमीत सिंह, जीत सिंह, जरनैल सिंह कालांवाली, सुखजिंद्र सिंह, गुरजंट सिंह, हरविंद्र सिंह, भगवान सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed