फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   120 shuttle buses will be arranged to the examination centers, routes have been determined

Sirsa News: परीक्षा केंद्रों तक रहेगी 120 शटल बसों की व्यवस्था, रूट किए निर्धारित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
120 shuttle buses will be arranged to the examination centers, routes have been determined
सिरसा। जिले में फतेहाबाद व हिसार से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से 120 से ज्यादा शटल बस सर्विस की व्यवस्था की गई है। ये बसें 64 परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस लाइन सिरसा से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाएंगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड में एक व पुलिस लाइन में दो हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में नौ काउंटर बनाए गए हैं, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय-समय पर सेंटर संबंधी अनाउंसमेंट भी की जाएगी। जूनियर ऑडिटर चिमन राय को शटल बस सर्विस इंचार्ज बनाया गया है, जिनका दूरभाष नंबर 7015049901 है। इसी प्रकार नितिन गुलाटी (9991969009), संजय (8708591675), भूषण (8307147800) पुलिस लाइन में बनाए गए हेल्प डेस्क पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन








सिरसा में परीक्षा केंद्रों के लिए निर्धारित रूट



रूट नंबर 1- चौ. देवीलाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग व तकनीकी संस्थान पन्नीवाला मोटा, एमएम मेमोरियल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओढां, माता हरकी देवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओढां ।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूट नंबर 2- होलिस्टिक इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस खैरेकां, पीएमश्री केवी नंबर एक एयरफोर्स स्टेशन सिरसा, द विज्डम स्कूल डबवाली रोड खैरेकां।







रूट नंबर 3- प्रूडेंस मिडिल स्कूल बाजेकां, राजेंद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस नजदीक बाजेकां मोड सिरसा, सावन पब्लिक स्कूल जीटीएम सेक्टर-19 के पीछे, हुडा बाइपास सिरसा।







रूट नंबर 4 : राजकीय नेशनल पीजी महाविद्यालय सिरसा, राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा, श्री राम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरनाला रोड सिरसा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर।







रूट नंबर 5 : सेंट जेवियर्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नजदीक रेलवे स्टेशन, सिरसा।







रूट नंबर 6 - सरकारी कन्या महाविद्यालय रानिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, डायमंड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, द जीनियस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां, द गुरुकुल स्कूल रानियां।







रूट नंबर 7 : सीएमके नेशनल पीजी महाविद्यालय सिरसा (ब्लॉक-ए व बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महावीर दल नजदीक रानियां चुंगी सिरसा, लाला हंसराज फुटेला लॉ महाविद्यालय सिरसा, लाला जगननाथ पब्लिक स्कूल सिरसा, लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी सिरसा, नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन (ब्लॉक-बी) सिरसा, सेंट जोसेफ इंटरनेशनल स्कूल सिरसा, विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा।







रूट नंबर 8 : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरवाईं कलां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल माध्यमिक विद्यालय नेजाडेला कलां, सतलुज पब्लिक स्कूल बरनाला रोड नेजाडेला कलां।







रूट नंबर 9 : जेएनसीडी बीएड कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी एमबीए कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी मेमोरियल कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, जेएनसीडी फार्मेसी कॉलेज बरनाला रोड सिरसा, सिरसा स्कूल, सिरसा (ब्लॉक-ए व बी)।







रूट नंबर 10 : महाराजा अग्रसेन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा, शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा, शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सिरसा, शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा, सेठ सागरमल सुराना जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा








रूट नंबर 11 : पीएमश्री केवी नंबर 2 कंगनपुर।







यह रहेंगे अन्य रूट



इसके अलावा बीआर ग्लोबल स्कूल मोरीवाला, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल मोरीवाला, दिल्ली पब्लिक स्कूल हिसार रोड सिरसा ये परीक्षा केंद्र फतेहाबाद-सिरसा मुख्य मार्ग पर स्थित हैं और फतेहाबाद व हिसार से आने वाली बसें परीक्षार्थियों को इन स्कूलों पर ही छोड़ेगी और ले जाएगी। इसी तरह डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल सिरसा (ब्लॉक-ए व बी), डाॅ. अंबेडकर भवन सीडीएलयू सिरसा, टैगोर भवन सीडीएलयू सिरसा, जोकि पुलिस लाइन से लगभग 250 मीटर की दूरी पर है। आवश्यकता अनुसार यहां पर भी परीक्षार्थियों की मांग पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed