फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 mm rain in Sirsa, 6 mm rain in Otu, Panjuana, heavy damage to Narma and Cotton

सिरसा में 12, ओटू, पंजुआना में 6 एमएम बारिश, नरमा व कपास को भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
12 mm rain in Sirsa, 6 mm rain in Otu, Panjuana, heavy damage to Narma and Cotton
शहर के हिसारिया बाजार में जलभराव से गुजरते वाहन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव के चलते शुक्रवार सुबह को शहर में 12, ओटू व पंजुुआना में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं बारिश के कारण नरमा, कपास, धान और ग्वार की फसल पर भी इसका काफी प्रभाव पड़ा है। नरमा की फसल में अब चुगाई का कार्य किया जा रहा है। लेकिन बारिश के कारण अब रूई भीगने के कारण काम अधर में लटक गया। ऐसे में अधिक दिनों तक इस तरह का मौसम रहा तो रूई काली होने की भी आशंका बनी हुई है। जिसका किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं मौसम विशेषज्ञ अनुसार शनिवार को फिर से मौसम में बदलाव होने की आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। ऐसे में दोपहर 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दे दी। बारिश व ठंडी हवाओं ने यहां एक तरफ शहरवासियों को राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की धान, नरमा, ग्वार सहित अन्य फसलें अब तैयार हो रही है। जबकि कई स्थानों पर तो नरमा की चुगाई करने, धान और ग्वार की कटाई करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन बारिश के कारण अब किसानों का कार्य अधर में ही लटक गया है और किसान जल्द ही मौसम साफ होने के कयास लगा रहे हैं ताकि वह फसल को खेत से निकाल सके।
विज्ञापन

30 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान
शुक्रवार को सुबह से ही तापमान में बदलाव होने के कारण ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। अब रात को भी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 एमएम बारिश से शहर में कई स्थानों पर बनी जलभराव की स्थिति
बारिश के बाद शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। जिसके कारण वाहन चालकों को आन जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के हिसारिया बाजार, सदर बाजार, रोड़ी बाजार में भी कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं शहर के डबवाली रोड और हिसार रोड पर कीचड़ के कारण वाहन चालकों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां पर कई वाहन चालक कीचड़ में गिरते हुए भी नजर आए।
ऐलनाबाद में नरमा और कपास को भारी नुकसान, किसान परेशान
ऐलनाबाद क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात ने नरमे और कपास की फसल को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। किसान सुमित सिंह, कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह, सुरिंदर सिंह ने बताया कि पिछली बारिश के कारण क्षेत्र के अधिकांश गांवों में नरमे और कपास की फसल पर बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया था। जिसके बाद में कई गांवों के किसानों को खेत में खड़ी अपनी फसल को नष्ट करना पड़ा।

किसानों ने कहा कि इस बार जहां बीमारियों ने नरमा व कपास की फसल को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं कुदरती प्रकोप से भी फसल बर्बाद हो गई है। ज्यादातर खेतों में फसल पीली पड़ गई है और फल भी नहीं लगा है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने कहा कि अब नरमा व कपास की फसल पूरी तरह से पक चुकी है और खेतों में इनकी चुगाई भी शुरू हो गई है। लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बारिश से फसल को बड़े नुकसान की आशंका है।

नरमे के खेत पर छाए बादल और चुगाई के लिए तैयार खड़ी नरमे की फसल।

नरमे के खेत पर छाए बादल और चुगाई के लिए तैयार खड़ी नरमे की फसल।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed